फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन की मार: रमजान में सहारनपुर की सुनहरी फैनी को तरसे पड़ोसी राज्यों के रोजेदार

Tue, 28 Apr 2020 05:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
फैनी का कारोबार लॉकडाउन की वजह से सिमटा - फोटो : amar ujala
रमजान में रोजेदारों की पहली पसंद फैनी का कारोबार लॉकडाउन की वजह से सिमट सा गया है। फैक्टरियों पर तालाबंदी की मार तो सीमा पर लगे पुलिस के पहरे ने अन्य राज्यों के रोजेदारों को सहारनपुर की प्रसिद्ध चमकदार सुनहरी फैनी से वंचित कर दिया है। आगे तस्वीरों में जानें, सहारनपुर में लाॅकडाउन के बीच कैसे प्रभावित हुआ है फैनी का बाजार:-
विज्ञापन

2 of 6
फैनी बनाने की भट्टी - फोटो : amar ujala
रमजान माह में सहारनपुर में 20 से अधिक फैक्टरियां संचालित होती थीं, जिनमें प्रत्येक में रोजाना 20 से 25 क्विंटल फैनी तैयार होती थी। यह माल सहारनपुर के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के कई राज्यों में सप्लाई होता था।

इसके लिए बाहर के कारोबारी एडवांस बुकिंग तक कराते थे, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह 70 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हो गया है, बाकी जो थोड़ी बहुत फैनी तैयार की जा रही है, उसकी खपत जिले में ही हो रही है।
विज्ञापन

3 of 6
फैनी कारोबारी नसीम अहमद - फोटो : amar ujala
व्यापारी बोले, कई जगहों होती थी मांग
नखासा बाजार के कारोबारी रुस्तम व वसीम अहमद ने बताया कि रमजान से एक माह पहले ही फैनी और खजला की एडवांस बुकिंग होती थी। लेकिन इस बार लॉकडाउन में सारा कारोबार सिमट गया है।

 

4 of 6
फैनी कारोबारी अब्दुल सत्तार - फोटो : amar ujala
प्रशासन द्वारा दी जाए अनुमति
मोहल्ला मुत्रीबान निवासी कारोबारी नसीम अहमद व अब्दुल सत्तार ने बताया कि महानगर में नखासा बाजार, चौकी सराय, मोहल्ला सराय, एकता कॉलोनी, पीरवाली गली सहित अनेक क्षेत्रों में करीब 20 फैक्टरी चलती थीं, लेकिन हॉटस्पॉट की वजह से कुछ फैक्टरी तो पूरी तरह बंद हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
फैनी कारोबारी वसीम अहमद - फोटो : amar ujala
सुबह के समय मिलने वाली छूट के दौरान छह से सात फैक्ट्रियों में ही फैनी तैयार हो रही है, जिसकी खपत जिले में ही हो पा रही है। उन्होंने प्रशासन से फैनी बनाए जाने को लेकर छूट देने, पास बनाने और जिले से बाहर सप्लाई कराए जाने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लॉकडाउन की वजह से सबकुछ बंद - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन की वजह से सबकुछ बंद है। सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। फैक्टरी खुलने की स्थिति में भीड़ होने पर संक्रमण का खतरा है। इसलिए फैक्टरी खुलने की छूट अभी नहीं दी जा सकती है। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसका प्रशासन पूरा ध्यान रख रहा है। -एसपी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें