फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: उठक-बैठक की सजा, तो कहीं गधे की सवारी, ऐसे लाॅकडाउन का पालन करा रही पुलिस, देखें तस्वीरें

Sat, 04 Apr 2020 06:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
लाॅकडाउन का पालन करने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जगह- जगह पर जहां बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं बिना मास्क पहने लोगों को भी पुलिस समझाने और जागरुक करने का काम कर रही है। पुलिस नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है -

शहर के हर कोने, हर मोड़ पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। बाइक पर यदि दो लोग आते दिखते हैं तो पुलिसकर्मी उन्हें मौके पर ही रोक लेते हैं। इसी तरह शनिवार का बिना मास्क लगाए हुए दो व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर सड़क से गुजरे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मास्क पहनने के लिए समझाया और बिना काम के घर से निकलने पर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

2 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
इसी तरह बिना मास्क पहने एक व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर सड़क से गुजरा, पुलिस ने कारण पूछते हुए उसे रोक लिया। व्यक्ति को लापरवाही न करने की हिदायत देते हुए उसे घर वापस भेज दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में हालांकि अभी तक एक भी व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव नहीं पाया गया है। लेकिन पुलिस इसे लेकर और भी अलर्ट हो गई है, ताकि कोरोना की चेन तोड़ी जा सके।

पुलिस लाॅकडाउन का पालन करने को लेकर लोगों के प्रति कड़ा रुख अपना रही है। पुलिस ने दिन में बेवजह घूमने वालों से कहीं उठक-बैठक लगवा रही है तो किसी को मुर्गा बनाकर सजा दे रही है। 

4 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
शनिवार को जिले में घरों से बिना काम के बाहर निकले लोगों को पुलिस ने खूब सबक सिखाया। सड़क पर बेवजह घूम रहे तीन युवको से पुलिस ने दंड-बैठक लगवाईं।
 
विज्ञापन

5 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में जमातियों की तलाश में पुलिस प्रशासन जुटा है। वहीं कई जिलों के जमातियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद पुलिस ने उन इलाकों को पूरी तरह सील किया हुआ है।

लोगों को घरों से न निकलने की सख्त हिदायत दी गई है। मेरठ देहात में जमातियों के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद बैरिकेडिंग कर बाहरी लोगों के प्रवेश बंद किया हुआ है।
विज्ञापन

6 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर देहात क्षेत्र में घर के बाहर खड़े युवकों को घर के अंदर रहने की हिदायत दी तो युवक पुलिस से ही उलझ गए। जिसके बाद पुलिस ने कई युवकों को मुर्गा बना दिया। इसके बाद युवकों को लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
कोतवाली थाना इलाके के शाहपीर गेट इलाके में दो युवकों को बिना काम घर से बाहर निकलने पर पुलिस ने उन्हें रोका और उनसे पहले दंड बैठक लगवाईं फिर दोनों को वहां से गुजर रहे एक गधे पर बैठाकर घुमाया। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें