देश के प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की है कि वे पांच अप्रैल को रात्रि नौ बजे, नौ मिनट के लिए दीपक, मोमबत्ती या मोबाइल की टाॅर्च जलाकर रोशनी करें। इसके बाद लोगों ने शनिवार को बाजारों में दीये और मोमबत्ती कीखरीदारी की।
वहीं पीएम मोदी की इस अपील का अब ज्योतिषिय आंकलन भी शुरू हो गया है। इस तिथि, दिन, वक्त, रोशनी आदि को साहस, पराक्रम और एकाग्रता से जोड़कर इसके सार्थक परिणाम की आस लगा रहे हैं। आगे जानें कैसे पश्चिमी यूपी में लोगों ने शुरू कर दी है दीयों की खरीदारी: -