सहारनपुर में अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र लुहानी सराय का हाल जाना। इस दौरान बताया गया कि बृहस्पतिवार रात चार साल का बच्चा तैय्यब झुलस गया। यह एरिया सील होने के कारण कुछ परेशानियों से जूझते हुए पूर्व पार्षद मसूद कुरैशी सहित अन्य ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं शुक्रवार दोपहर वह दुपहिया पर ही बच्चे को लेकर अस्पताल से लुहानी सराय पहुंचे। मसूद ने बताया कि जिला अस्पताल में नर्स और स्टाफ की कुछ दिक्कत थी, लेकिन किसी तरह बच्चे को उपचार दिलाया गया है। आगे जानिए पूरा अपडेट-