फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: गुड फ्राइडे के दिन लोगों ने घर में ही की प्रार्थनाएं, सरधना के एतिहासिक चर्च पर लटका रहा ताला, तस्वीरें

Fri, 10 Apr 2020 04:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मेरठ देहात क्षेत्र में गुरुवार को तीन और लोगों के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद कई इलाकों को पुलिस ने सील कर दिया है। वहीं इससे पहले बुधवार रात से ही कई हाॅटस्पाॅट पूरी तरह सील किए जा चुके थे।

शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा लोग घरों से बाहर कम निकले। शब-ए-बरात के दिन जहां लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी वहीं आज गुड फ्राइडे के दिन सरधना क्षेत्र का ऐतिहासिक चर्च पर ताला लटका रहा। देखें तस्वीरें:-

 
विज्ञापन

2 of 5
मौसम मेरठ - फोटो : amar ujala
सरधना का ऐतिहासिक बेगम समरू चर्च लाॅकडाउन के कारण सूना पड़ा रहा। आम दिनों में गुड फ्राइडे के अवसर पर श्रद्धालु यहां बड़ी संख्या में पहुंचकर माता मरियम की तस्वीर के समक्ष प्रार्थनाएं करते थे, वहीं आज यहां कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आया। कोरोना वायरस के डर से लोग एहतियातन घरों में कैद हैं और घर में ही प्रार्थनाएं कर जीसस का ध्यान कर गुड फ्राइडे मना रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sardhana church - फोटो : amar ujala
गुड फ्राइडे के के मौके पर जहां चर्च में भी विभिन्न कार्यक्रम व प्रार्थनाएं आयोजित की जाती थीं, वहीं इस बार लाॅकडाउन को मद्देनजर रखते हुए सभी कार्यक्रम पहले ही निरस्त कर दिए गए थे।

4 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
उधर, जिन क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए थे उन मोहल्लों को भी पूरी तरह सील किया जा रहा है। इन मरीजों के घरों पर पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं कि इनके घर कोई प्रवेश न करे। परीक्षितगढ़ में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
कारोना पाॅजिटिव पाए गए मरीजों के क्षेत्रों में पुलिस 24 घंटे तैनात है। शुक्रवार को एसएसआई नरेंद्र सिंह मुंडाली ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पुलिस ने लाॅकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को भी लाठी फटकार कर खदेड़ा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें