लॉकडाउन में पुलिस का सख्ती करना तो ठीक है। लेकिन पुलिस नियम तोड़ने वालों के साथ-साथ ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई कर रही है जो न सिर्फ नियम विरुद्ध हैं, बल्कि पुलिस की भूमिका पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। सरकारी गाड़ी में सवार सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वहीं, ई चालान करते समय पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने की सभी धाराओं में कार्रवाई कर रही है।
ब्रह्मपुरी निवासी संदीप कुमार घर से स्कूटी से निकले थे। हेलमेट था नहीं लेकिन चेहरे पर मास्क लगा रखा था। भूमिया पुल के चौराहे पर ब्रह्मपुरी थाने के दरोगा ने उसका 6550 रुपये का चालान कर दिया। जिसमें बिना हेलमेट, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन चालक की उम्र 18 साल से कम लिखी गई। जबकि युवक के डीएल में उम्र 31 साल निकली।
विज्ञापन
2 of 7
मेरठ में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
युवक की बाइक सीज
गढ़ रोड निवासी राजू गैस सिलिंडर भरवाने के लिए बाइक से निकला था। तेजगढ़ी चौकी पर मेडिकल पुलिस ने युवक को पहले डंडे से पीटा और उसके बाद बाइक सीज कर दी।
युवक ने कहा कोरोना तो नहीं, पर पुलिस जरूर मार डालेगी। घर में राशन नहीं है, राशन मंगाया तो गैस सिलिंडर खत्म हो गया। अब बाइक सीज कर दी गई।
विज्ञापन
3 of 7
मेरठ में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
स्कूटी सवार गिर गया
छिलोरा निवासी मनीषा ने अपने भाई को दवा लेने के लिए भेजा था। जेल चुंगी चौकी पर पुलिस युवकों की पिटाई कर रही थी।
स्कूटी सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह स्कूटी से गिर गया। युवक स्कूटी छोड़कर चला गया। बाद में पुलिस ने सभी धाराओं में चालान कर स्कूटी सिविल लाइन थाने भेज दी।
4 of 7
मेरठ में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कार सीज, परिवार परेशान
गंगानगर पुलिस ने गंगानगर निवासी सचिन की नई कार का चालान कर दिया। वह मेडिकल स्टोर से दवा लेने निकले थे। मोबाइल पर बात करने में पुलिस ने कार रोकी थी।
पीड़ित का कहना है कि घर में दो बीमार व्यक्ति हैं, न तो अस्पताल तक जाने के लिए कोई वाहन बचा है और न ही अन्य आवश्यक वस्तुओं को लाने के लिए।
विज्ञापन
5 of 7
मेरठ में लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
पुलिस पर लगते रहे हैं आरोप
लॉकडाउन के चलते जो वाहन सीज हो रहे हैं न तो इन वाहनों के स्वामी आरटीओ से इस समय वाहनों को छुड़ा सकते हैं और न ही कचहरी पहुंचकर वाहन रिलीज करा सकते।
थानों से यदि इन वाहनों के स्पेयर पार्ट्स चोरी हुए तो कौन जिम्मेदार होगा। पूर्व में भी थानों से वाहनों का सामान चोरी होने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
मेरठ में लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
दर्ज मुकदमों, सीज वाहनों और चालान की स्थिति पर एक नजर 29 मई : 42 मुकदमे, 29 वाहन सीज, 637 वाहनों के चालान। 22 मई : नियमों का उल्लंघन में 61 मुकदमे, 47 वाहन सीज व 977 वाहनों का चालान। 21 मई : नियमों का उल्लंघन में 11 मुकदमे, 09 वाहन सीज व 63 वाहनों का चालान। 20 मई : नियमों का उल्लंघन में 48 मुकदमे, 29 वाहन सीज व 734 वाहनों का चालान। 19 मई : नियमों का उल्लंघन में 50 मुकदमे, 27 वाहन सीज व 802 वाहनों का चालान। 18 मई : नियमों का उल्लंघन में 09 मुकदमे, 11 वाहन सीज व 54 वाहनों का चालान। 17 मई : नियमों का उल्लंघन में 114 मुकदमे, 21 वाहन सीज व 662 वाहनों का चालान।
16 मई : नियमों का उल्लंघन में 28 मुकदमे, 57 वाहन सीज व 1013 वाहनों का चालान। 15 मई : नियमों का उल्लंघन में 20 मुकदमे, 61 वाहन सीज व 977 वाहनों का चालान। 14 मई : नियमों का उल्लंघन में 08 मुकदमे, 03 वाहन सीज व 24 वाहनों का चालान। 13 मई : नियमों का उल्लंघन में 80 मुकदमे, 38 वाहन सीज व 1012 वाहनों का चालान। 12 मई : नियमों का उल्लंघन में 125 मुकदमे, 48 वाहन सीज व 1265 वाहनों का चालान। 11 मई : नियमों का उल्लंघन में 160 मुकदमे, 35 वाहन सीज व 1371 वाहनों का चालान। 10 मई : नियमों का उल्लंघन में 237 मुकदमे, 163 वाहन सीज व 1187 वाहनों का चालान। 09 मई : नियमों का उल्लंघन में 271 मुकदमे, 169 वाहन सीज व 1117 वाहनों का चालान। 08 मई : 114 वाहन सीज किए और 770 वाहनों का चालान किया। नोट : पुलिस द्वारा मई माह में 28 हजार वाहनों के ई चालान काटे गए हैं।