फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर हत्या: युवक को बेहोश कर बरसाईं गोलियां, लाइव मर्डर का वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट किया

Wed, 01 Oct 2025 08:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लोहिया नगर के नरहाडा जंगल में युवक आदिल का शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि उसे दोस्तों ने बुलाकर ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे ने वारदात का लाइव वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में कपड़ा विक्रेता की हत्या, आदिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई, जब गांव नरहाडा के जंगल में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के राधना वाली गली निवासी आदिल उर्फ रिहान (25) पुत्र कामिल के रूप में हुई। आदिल कपड़े बेचने का काम करता था।

विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में कपड़ा विक्रेता की हत्या, आदिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

गोली मारकर की गई हत्या
बुधवार सुबह नरहाडा निवासी उपदेश बैंसला के नलकूप पर पानी की होजी के पास चक रोड किनारे आदिल का गोली लगा शव पड़ा मिला। शुरुआत में शव के पास कोई पहचान पत्र न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर तक परिवार ने मृतक की पहचान कर ली।

विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में कपड़ा विक्रेता की हत्या, आदिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

दोस्तों पर हत्या का शक, ऐसे वारदात को दिया अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि मंगलवार दोपहर आदिल को उसके दो दोस्त हमजा और जुलकमर घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आशंका है कि दोनों ही उसे जंगल में ले गए और पहले बेहोश करने के बाद उसकी ही पिस्टल से तीन गोली मारकर हत्या कर दी।

4 of 5
मेरठ में कपड़ा विक्रेता की हत्या, आदिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया लाइव मर्डर
हैरानी की बात यह है कि आरोपियों को इस हत्या को अंजाम देते वक्त कानून का जरा भी खौफ नहीं था। हत्यारे ने इस वारदात का लाइव वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। वायरल हुए वीडियो में एक युवक नीचे पड़े आदिल को पिस्तौल से गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में कपड़ा विक्रेता की हत्या, आदिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटीं तीन टीमें
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। मृतक को घर से बुलाने वाले दोस्तों की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस हथियारों और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें