कानपुर में ट्रेन पर आतंकी हमले के बाद खतौली में उत्कल एक्सप्रेस हादसे में आतंकी साजिश होने का अंदेशा जताया जा रहा हैं। इसकी जांच कराने के लिए दिल्ली से एक स्पेशल दस्ता, एटीएस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी हैं। ट्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए मेरठ समेत कई जनपदों की पुलिस फोर्स खतौली भेजी गई हैं।
विज्ञापन
2 of 11
ट्रेन हादसा
पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम करीब 5:46 बजे खतौली में पलट गई। ट्रेन के छह डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। अभी तक 12 लोगों के मरने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
3 of 11
ट्रेन हादसा
बताया गया है कि ट्रेन की पटरी कटी हुई थी, जिससे यह हादसा हुआ है। वेस्ट यूपी में कई जनपद आतंकियों के निशाने पर थे। स्वतंत्रता दिवस पर भी आतंकी घटना के इनपुट खुफिया विभाग को मिले थे। ट्रेन हादसा होने पर अंदेशा जताया जा रहा है कि यह आतंकियों की साजिश भी हो सकती है।
4 of 11
ट्रेन हादसा
इस अंदेशे को लेकर मेरठ, दिल्ली व लखनऊ तक खलबली मची है। इसकी जांच करने के लिए दिल्ली से एक स्पेशल दस्ता खतौली पहुंच गया। अधिकारियों का मानना है कि यह केवल हादसा नहीं हो सकता। आतंकी साजिश की पुलिस और स्पेशल टीम जांच पड़ताल करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
5 of 11
ट्रेन हादसा
खतौली में उत्कल एक्सप्रेस हादसा रेलवे विभाग की लापरवाही से हुआ है। रेलवे पटरी कटी हालत में मिलना बताया गया है, जिसकी जांच पड़ताल करने के लिए एटीएस के अधिकारी जुट गए हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन हादसे के पीछे बड़ी साजिश हो सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 11
ट्रेन हादसा
ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार पुलिस टीम के साथ खतौली पहुंचे। एडीजी ने मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत कई जिलों से पुलिस फोर्स को खतौली पहुंचने के निर्देश दिए। ट्रेन में फंसे लोगोें को तुरंत निकालकर अस्पताल पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
7 of 11
ट्रेन हादसा
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि ट्रेन हादसे में अभी तक 12 लोगों के मरने की जानकारी मिली है। यह हादसा है या आतंकी साजिश, इसकी जांच एटीएस समेत कई टीमों से कराई जा रही है। रेलवे अधिकारी ही पहली रिपोर्ट देंगे, उसके बाद अन्य बिंदुओं पर जांच होगी।
8 of 11
ट्रेन हादसा
यह हादसा शाम 5:46 बजे हुआ। रोजाना मेरठ सिटी स्टेशन पर 4:50 बजे आती है। ट्रेन में बुरी तरह फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और विधायक कपिल देव अग्रवाल मौके पर पहुंच गए हैैं।
9 of 11
ट्रेन हादसा
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात में जगत कालोनी के पास रेलवे ट्रैक क्रेक हो गया था, शनिवार सुबह से उसकी मरम्मत का कार्य चल रहा था। ट्रेनों के यहां से धीमी गति से गुजारा जा रहा था। हादसे के वक्त कलिंग उत्कल एक्सप्रेस की स्पीड़ 110 किमी प्रति घंटे थी और इसी को हादसे की वजह माना जा रहा है।
10 of 11
ट्रेन हादसा
यूपी के पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुर्घटना पर ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि दुखद! कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस, यूपी के मुजफ्फरनगर में दुर्घटनाग्रस्त। घायलों और मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।