फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट हादसा: करिश्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे, कैपिटल हाॅस्पिटल का लाइसेंस निलंबित

Sat, 07 Dec 2024 04:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कैपिटल हाॅस्पिटल में करिश्मा की माैत के इस मंजर को जिसने भी देखा, वह खौफजदा था। बचाव के लिए हॉस्पिटल में तीमारदार दौड़ रहे थे, लेकिन हर कोई बेबस था। लिफ्ट के दरवाजे के बाहर महिला (जच्चा) की गर्दन लटकी थी और उसका आधा शरीर अंदर लिफ्ट में लटका हुआ था। हॉस्पिटल की व्यवस्था भी पूरी तरह चौपट हो गई। महिला को बचाने की बजाए, हॉस्पिटल का स्टाफ भाग गया।
विज्ञापन
1 of 5
लिफ्ट टूटने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शास्त्रीनगर एल ब्लाक पुलिस चौकी के पास कैपिटल हॉस्पिटल की लिफ्ट में करिश्मा की मौत पर दूसरे दिन भी लोगों में गुस्सा था। रात में ही पोस्टमार्टम और सुबह पुलिस फोर्स की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बातें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गर्दन में 12 फ्रैक्चर, पसली टूटने की बात है। पति अंकुश मावी ने नामजद डॉ. कविता भाटिया, हॉस्पिटल प्रबंधक, हॉस्पिटल स्वामी को गिरफ्तार करने की मांग की। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने लापरवाही मानते हुए हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
अस्पताल की टूटी लिफ्ट देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
किठौर के बहरोडा गांव में शुक्रवार सुबह 4:30 बजे करिश्मा का शव पहुंच गया। रात में ही ग्रामीणों की भीड़ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गई थी। दिन निकलते ही बहरोडा गांव में कई गांव के लोग पहुंच गए। हॉस्पिटल के प्रति आक्रोश है, इसको देखते हुए गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। 

परिवार, रिश्तेदार और ग्रामीण की आंखों में आंसू थे और गुस्सा भी था। पति अंकुश मावी ने मुखग्नि दी। चार साल की बच्ची को परिवार बार-बार सीने से लगाते और रो पड़ते। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में करिश्मा की गर्दन में 12 फ्रैक्चर और पसली टूटी होना बताया गया है। वहीं, करिश्मा की बच्ची संतोष नर्सिंग होम में भर्ती है और उसकी हालत ठीक है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल में टूटी लिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला 
किठौर के बहरोडा गांव निवासी सेना के जवान अंकुश मावी की पत्नी करिश्मा ने बृहस्पतिवार दोपहर कैपिटल हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया था। करिश्मा का इलाज डॉ. कविता भाटिया कर रही थी। ऑपरेशन थियेटर से महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर लिफ्ट द्वारा भूतल पर कमरे में वार्ड ब्वाय और नर्स ला रहे थे। अचानक लिफ्ट की बेल्ट टूट गई। करिश्मा का शरीर लिफ्ट में और गर्दन बाहर रह गई थी। करीब 50 मिनट मशक्कत के बाद फायरबिग्रेड ने महिला को निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि दूसरे अस्पताल में महिला को पहुंचाया गया था, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया था।  

4 of 5
महिला की मौत के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सील के बाद निलंबन की कार्रवाई 
स्वास्थ्य विभाग ने कैपिटल हॉस्पिटल को बृहस्पतिवार को ही सील कर दिया था। हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना कि इस प्रकरण की जांच करने के लिए कमेटी गठित कर दी है। सभी बिंदुओं की जांच कराई जा रही है। महिला के पति ने लोहियानगर थाने में महिला डॉक्टर, हॉस्पिटल प्रबंधक और हॉस्पिटल स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में लिफ्ट टूटी - फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ कोतवाली, डिप्टी सीएमओ व विद्युत सुरक्षा विभाग की कमेटी जांच के लिए गठित कर दी गई है। एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। सीसीटीवी की फुटेज भी ली जा रही हैं।  - दीपक मीणा, डीएम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें