फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं पर अत्याचार: मेरठ में फूटा हिंदू समाज का गुस्सा, जमकर प्रदर्शन-नारेबाजी, बांग्लादेश का पुतला जलाया

Sat, 07 Dec 2024 02:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर मेरठ में हिंदु समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को हिंदु संगठनों ने विराट प्रदर्शन कर बांग्लादेश का पुतला जलाया और मार्च निकाला। इस दाैरान सांसद अरुण गोविल भी खुद ट्रैक्टर चलाकर प्रदर्शन में पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जनमानस में आक्रोश है। इसे लेकर सर्व हिंदू समाज आज विराट धरना-प्रदर्शन कर रहा है। शहर में 75 विभिन्न स्थानों पर लोग एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए कमिश्नरी पहुंचे। सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में भी विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। इसमें हिंदू संगठनों के साथ भाजपा, व्यापारिक और धार्मिक संगठन भी शामिल होने पहुंचे। इस दाैरान शहर भर में मार्च निकाला गया तो वहीं बांग्लादेश का पुतला फूंका गया।
 

विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शहर में बुढ़ाना गेट से सबसे बड़ा पैदल मार्च निकाला गया। इसमें इस्कॉन सहित पुराने शहर के व्यापारी, समाजसेवी, हिंदू संगठन सहित राजनैतिक दलों के लोग भी पैदल मार्च करते हुए कमिश्नरी पहुंचे। इस दाैरान कई स्कूलों के छात्र छात्राएं भी इस मार्च में पोस्टर लेकर शामिल हुए। भाटवाड़ा दुर्गा मंदिर समिति अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि बुढ़ाना गेट से यात्रा निकाली गई।  
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इस मार्च में शामिल हुए धार्मिक संगठनों ने हरे राम हरे कृष्ण का गान किया। साथ साथ नृत्य कीर्तन करते हुए कमिश्नरी तक पैदल मार्च किया। 

4 of 7
मेरठ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पैदल मार्च में शामिल लोगों हाथ में पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था कि 'हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो' इसके अलावा कटोगे तो बटोगे के पोस्टर लिए हुए भी लोग मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद अरुण गोविल खुद ट्रैक्टर चलाकर इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।

विज्ञापन

6 of 7
मेरठ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शहर में बुढ़ाना गेट से सबसे बड़ा पैदल मार्च निकाला गया। इसमें इस्कॉन सहित पुराने शहर के व्यापारी, समाजसेवी, हिंदू संगठन सहित राजनैतिक दलों के लोग भी पैदल मार्च करते हुए कमिश्नरी पहुंचेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिंदुओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर 
विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। कलक्ट्रेट और कमिश्नरी पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें