मेरठ में मेरठ विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री के आदेश पर यह साइकिल ट्रैक बनवाया था। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्राथमिकता में शुमार इस साइकिल ट्रैक पर अब अनाधिकृत कब्जा हो रहा है। कहीं बिल्डिंग मटेरियल ट्रैक के बीचो-बीच पड़ा है तो कहीं टूटे पेड़, इतना ही नहीं ट्रैक के बीच में खंबे खड़े हैं और रही सही कसर कारोबारियों ने भी पूरी कर दी है। लोहे का गेट और ग्रिल बनाने वाले ने अपना धंधा ट्रैक पर ही शुरू कर दिया है।
वहीं रिक्शा स्टैंड वाले ने ट्रैक पर रिक्शा स्टैंड बना दिया है। पांच करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बना यह साइकिल ट्रैक बदहाली का शिकार हो गया है। ट्रैक पर यदि कोई साइकिल लेकर जाए भी तो इस पर चलना अब दुश्वार है।