क्रांतिधरा के लाल मेजर केतन शर्मा सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में जम्मू में तैनात थे। आरआर के स्पेशल ऑपरेशन चलते रहते हैं। ऐसे में जब वह ऑपरेशन पर जाते तो परिवार के लोगों से बात करते। बात नहीं कर पाते तो मैसेज करके हालचाल पूछ लेते। बीते सोमवार को भी जाने से पहले उनकी परिजनों से बात हुई।
विज्ञापन
2 of 9
शहीद मेजर को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह को उनका मैसेज आया तो वह परिवार के लिए बेहद डराने वाला था। उन्होंने लिखा था कि अचानक फायरिंग हो गई। मैं बाल-बाल बच गया। गोली पास से निकलती चली गई। मैसेज पढ़कर पत्नी इरा बेचैन हुईं तो मेजर केतन ने सेल्फी भेजते हुए लिखा था कि चिंता मत करो, मैं ठीक हूं। दुर्भाग्य यह रहा कि दोपहर को केतन देश के लिए शहीद हो गए।
विज्ञापन
3 of 9
मेजर केतन शर्मा की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में आरआर की विभिन्न यूनिट में जो भी अफसर-जवान तैनात होते हैं, वे स्पेशल ऑपरेशन में रहते हैं। वे सोशल साइट्स से दूर रहते हैं। सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा होता है। ऑपरेशन से पहले और उसके बाद वे घर पर बात कर सकते हैं। मेजर केतन शर्मा ने भी बीती रविवार रात को परिवार के लोगों से बात की थी।
4 of 9
मेजर केतन शर्मा की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्होंने पत्नी इरा को मैसेज भेजा कि आज तो बच ही गया। इसके बाद उन्होंने ठीक हूं कहकर सेल्फी भेजी। लेकिन इरा को क्या पता था कि चंद घंटे बाद दोपहर को वह ऑपरेशन के दौरान शहीद हो जाएंगे। इस आखिरी फोटो को देखकर परिजन सुधबुध खो बैठते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
शहीद मेजर केतन शर्मा की बेटी कैरा
- फोटो : अमर उजाला
इरा तो कमरे में गुमसुम हैं। वे किसी से भी ज्यादा बात नहीं कर पा रही हैं। जब भी बोलती हैं तो केतन का नाम लेकर बिलखने लगती हैं। परिवार के लोग बस यही बोलते हैं कि सुबह का फोटो देखकर ये सोचा भी नहीं था कि दोपहर को उसकी कही बात सच हो जाएगी। इस फोटो को मोबाइल में देखकर परिजन और रिश्तेदार बिलखने लगते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
मेजर केतन शर्मा की बेटी से बात करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
समझदार होगी तो बताएंगे कि तेरे पापा ने कितना बड़ा काम किया था
घर के बाहर खेल रही मेजर केतन की पांच साल की बेटी कैरा को देखकर केतन की बुआ की आंखें भर आईं। रूंधे गले से बताया कि सबसे पूछती फिर रही है कि पापा के फोटो क्यों लगा रहे हो। वे कब आएंगे।
विज्ञापन
7 of 9
शहीद मेजर केतन शर्मा की बेटी कैरा
- फोटो : अमर उजाला
परिजन पांच साल की कैरा को बताते हैं कि उनके पापा को चोट लगी है। आ जाएंगे। इस पर कहती है कि उनको तो माथे पर पट्टी बंधी थी। इतना कहकर बुआ फफकने लगती हैं। बताती हैं कि जब ये समझदार होगी तो इसके पापा के फोटो दिखाकर बताएंगे कि तेरे पापा ने कितना बड़ा काम किया था। वे देश के लिए शहीद हो गए।
8 of 9
शहीद मेजर केतन शर्मा को नमन करते राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
आज चुनी गईं अस्थियां
सूरजकुंड पर गुरुवार की सुबह सात बजे शहीद मेजर केतन शर्मा की अस्थियां चुनी गईं। 27 जून को उठाला की रस्म होगी। जगह को लेकर अभी परिवार के लोग मशविरा कर रहे हैं।
मेजर केतन शर्मा के घर पंहुचे विधायक सोमेंद्र तोमर
- फोटो : अमर उजाला
शहीद मेजर केतन शर्मा के घर गुरुवार को भी जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों का आना जाना लगा हुआ है। विधायक कपिल देव, विधायक सोमेंद्र तोमर, मेयर सुनीता वर्मा सहित अन्य लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।