फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी हुंकार: गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुई किसान यात्रा, दिल्ली मेरठ हाइवे से गुजरे तीन सौ से ज्यादा ट्रैक्टर

Sun, 25 Jul 2021 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
किसान ट्रैक्टर यात्रा - फोटो : amar ujala, meerut
किसान ट्रैक्टर यात्रा आज गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गई। हाईकमान ने यात्रा को बेगमपुल से वाया कंकरखेड़ा एनएच 58 से निकालने को कहा था, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद आज सुबह किसान यात्रा को शहर के अंदर से  लेकर दिल्ली रोड होते हुए गाजीपुर बॉर्डर की ओर रवाना हुए।

बता दें कि आज मेरठ में सूबे के उप मुख्यमंत्री भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में किसान ट्रैक्टर यात्रा से उनका आवागमन थोड़ा प्रभावित हुआ। पहले व दिल्ली मेरठ हाइवे से होकर शहर के सर्किट हाउस पहुंचते लेकिन किसान शहर के अंदर से यात्रा निकालने पर अड़े रहे। इसके बाद आगमन रूट में किसानों की यात्रा के चलते बदलाव किया गया। डिप्टी सीएम वाया हापुड़ होते हुए मेरठ बुलंदशहर हाइवे से सर्किट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
किसान ट्रैक्टर यात्रा - फोटो : amar ujala, meerut
भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत के नेतृत्व में शनिवार को बिजनौर से शुरू की गई किसान ट्रैक्टर यात्रा शनिवार शाम करीब पौने सात बजे बहसूमा कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। यहीं पर रात्रि पड़ाव रहा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
किसान ट्रैक्टर यात्रा - फोटो : amar ujala, meerut
रविवार सुबह 10 बजे यात्रा दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर के लिए निकली। इसमें मेरठ के किसानों के ट्रैक्टर और कार आदि भी शामिल हुए। यात्रा मवाना रोड होते हुए गंगानगर, कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरो माइल चौराहा पहुंची।

4 of 6
किसान ट्रैक्टर यात्रा - फोटो : amar ujala, meerut
मेरठ से तीन सौ ट्रैक्टरों और 100 से ज्यादा कारें जाने का दावा 
भाकियू जिला संगठन नेताओं का दावा है कि मेरठ से तीन सौ ट्रैक्टर और 100 से ज्यादा कारों का काफिला इस यात्रा में शामिल होगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी का कहना है कि किसानों में गाजीपुर बॉर्डर चलने के लिए भारी उत्साह है।
 
विज्ञापन

5 of 6
किसान ट्रैक्टर यात्रा - फोटो : amar ujala, meerut
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसी पार्टी की नहीं है, सरकार तो कंपनियां चला रही हैं। अब संसद से बड़े व्यापारी हो गए हैं। व्यापारियों के गोदाम पहले बन गए और बिल बाद में पास हुए। व्यापारियों को पहले से ही पता था कि क्या कानून बनने जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किसान ट्रैक्टर यात्रा - फोटो : amar ujala, meerut
बागपत पहुंचे भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि बड़ी इंडस्ट्री की पहुंच देश की संसद तक हो जाएगी तो आम आदमी का जीना मुश्किल हो जाएगा। कंपनी बढ़ेगी, आम आदमी की जेब से पैसा जाएगा। 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात को अफवाह करार दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें