फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मासूम का अपहरण: अधिकारी जांच में जुटे थे, खुद घर पहुंच गई बच्ची, देखकर फफक पड़ी मां, गले से लगाया

Tue, 03 Sep 2024 01:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मायशा अपहरण केस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में इंजीनियर की मासूम बेटी मायशा के अपहरण के बाद घर में कोहराम मच गया। चार महीने की गर्भवती मां उम्मेहबीबा बेसुध हो गई। दो घंटे बाद बच्ची घर आई तो पिता महबूब उल हक बेटी को देखकर रो पड़े।

बेटी को गले लगा लिया। मायशा को देखते ही मां उम्मेहबीबा की चीख निकल गई। फफक-फफकर रोते हुए बेटी को गले लगा लिया। अपहरण के बाद शास्त्रीनगर सेक्टर नौ सूजल भवन के पास शोर मच गया। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वहां घर, जिसके नीचे से बच्ची का अपहरण हुआ। - फोटो : अमर उजाला
उम्मेहबीबा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महबूब के मकान मालिक की पत्नी और पड़ोस की महिलाओं ने संभाला। उसकी तबीयत बिगड़ गई। बार-बार यही पूछती रही कि मेरी बच्ची का कुछ पता चला या नहीं। पिता महबूब भी रोने लगे। 

दो घंटे तक पूरे घर में ऐसा माहौल रहा कि सबकी सांस में सांस अटकी रही। दो घंटे बाद बच्ची खुद घर वापस आई महबूब और उम्मेहबीबा उसे देखकर फफक पड़े। दोनों ने बेटी को गले लगा लिया। आसपास के लोगों के चेहरे खिल गए। सभी का यही कहना था कि शुक्र है कि बच्ची सकुशल घर आ गई।  
विज्ञापन

3 of 5
बच्ची को ले जाते सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
पहले गेट पर और फिर कार में जाता दिखा बदमाश
तब घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की गई तो एक नकाबपोश युवक बच्ची को गेट पर टेंपो से उतारकर पहले गेट तक ले जा रहा है, इसके बाद वो उसे लेकर सेंट्रो कार में जाता नजर आया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जानकारी के बाद नौचंदी थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच टीम को लगाकर शहर में चेकिंग शुरू करा दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एसपी क्राइम बच्ची के घर पहुंचकर परिजन से बात करके सीसीटीवी फुटेज चेक करा रहा थे, दो घंटे बाद बच्ची खुद ही घर पहुंच गई। 

 

4 of 5
बच्ची के पिता इंजीनियर महबूब। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को बताया तो बेटी को मार देंगे
पुलिस के मुताबिक गाड़ी में दो लोग थे। एक कार ड्राइव कर रहा था। दूसरा बच्ची के साथ पीछे बैठा था। पीछे वाले युवक ने बच्ची को चाकू दिखाकर डराया भी। इसके बाद कार से उसके पिता महबूब उल हक को फोन कर बताया कि तुम्हारी बच्ची का अपहरण कर लिया है। तीन करोड़ की फिरौती दे दो, पुलिस को इस बारे में कुछ नहीं बताना। नहीं तो बेटी को मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो घंटे बाद घर लौटी बच्ची से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी जांच कर रहे थे, बच्ची घर आ गई 
मेरठ में अपहरण करने वाले बदमाशों का फोन कटने के बाद महबूब उल हक ने पत्नी को फोन करके पूछा तो उन्होंने बताया कि मायशा स्कूल से नहीं आई है। 

इसके बाद महबूब डीएम दीपक मीणा को इसकी जानकारी देते हैं तो एसएसपी डॉ. विपिन ताडा तुरंत वायरलेस पर पुलिस को अलर्ट करते हुए चेकिंग के आदेश देते हैं। जिस समय ये वारदात हुई उस समय कई थानों की पुलिस एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हंगामे की वजह से सीसीएसयू कैंपस में थी।  

ऐसे में क्राइम ब्रांच और दूसरी टीमों को लगाया गया। पूरे घटनाक्रम के तकरीबन दो घंटे बाद जिस समय एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह पुलिस की टीम के साथ महबूब उल हक के यहां जांच कर रहे थे, इसी बीच 2 बजकर 45 मिनट पर बच्ची खुद ही घर आ जाती है। बच्ची बताती है कि बदमाश सामने पेड़ के पास उसको छोड़ गए। पेड़ घर से 100 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें