फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर कवाल कांड: बेटे की मौत के छह साल बाद आज सुकून से मनाएंगे ईद, तस्वीरें

Wed, 05 Jun 2019 04:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला
करीब साढ़े पांच साल पहले गांव कवाल में मारे गए शाहनवाज के पिता सलीम ने कहा कि उसे सरकार पर तो भरोसा नहीं था, लेकिन कानून पर पूर्ण विश्वास था, जिसके चलते उसे न्याय मिला और शाहनवाज के हत्यारोपी जेल गए। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 7
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को मलिकपुरा निवासी सचिन-गौरव बहुचर्चित हत्याकांड के साथ ही गांव कवाल निवासी शाहनवाज पुत्र सलीम की भी हत्या हुई थी। सलीम ने शाहनवाज की हत्या में सचिन गौरव के छह परिजनों को नाम दर्ज किया था, जिनमें से पांच को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
मृतक शाहनवाज के पिता सलीम - फोटो : अमर उजाला
मृतक शाहनवाज के पिता सलीम का कहना है कि सरकार पर तो भरोसा नहीं था, लेकिन देश के कानून पर उन्हें पूर्ण विश्वास था, जिसके चलते मंगलवार को छह आरोपियों में से पांच को जेल जाना पड़ा।

4 of 7
आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से कोर्ट से वारंट होने के बाद भी सरकार और कुछ राजनीतिक लोगों के दबाव के कारण पुलिस उन पर हाथ नहीं डाल रही थी, लेकिन देश में कानून से बड़ा कोई नहीं है। मुझे कानून पर विश्वास था, इसके चलते आरोपियों को जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 7
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि एक आरोपी अभी फरार है, विश्वास है कि उसे भी गिरफ्तार कर पुलिस शीघ्र जेल भेजेगी। सलीम ने कहा कि शाहनवाज की हत्या के छह साल बाद वह सकून से ईद मनाएंगे। उधर, मंगलवार को सचिन-गौरव के पांच परिजनों के जेल जाना कवाल गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

6 of 7
पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटों की हत्या के सदमे से उबर नहीं पाए हम
परिजनों के जेल जाने से मलिकपुरा में खामोशी है। मृतक सचिन की मां मुनेश के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उसने नम आंखों से रोते हुए कहा कि सचिन-गौरव की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, उसके सदमे से आज तक परिवार उबर भी नहीं पाया था, कि निर्दोष होने के बाद भी सचिन के पिता बिशन सहित पांच परिजनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। परिजनों के जेल जाने के बाद मलिकपुरा में सन्नाटा पसरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गांव में सन्नाटा पसरा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर के लोग जेल चले गए। बच्चे भी उनके साथ शहर गए थे। घर पर महिलाएं ही मौजूद थी। जानकारी मिलने पर रिश्तेदारी से आई महिलाएं सचिन की मां मुनेश को दिलासा देती रही। मलिकपुरा मंगलवार को पूरी तरह से खामोश दिखाई दिया। जेल गए आरोपियों के घर पर भी सन्नाटा परसा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें