फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकंठ में रुद्राभिषेक, हरिद्वार से लिया जल, झूला कांवड़ लेकर मेरठ पहुंचे साबरमती के युवक

Wed, 24 Jul 2019 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के अहमदाबाद निवासी 12 युवकों की टीम हरिद्वार से चलकर मेरठ पहुंची। युवकों ने बताया कि उन्होंने 18 जुलाई को नीलकंठ में रुद्राभिषेक किया था। 19 जुलाई की सुबह वे हरिद्वार से जल लेकर चले थे। 24 जुलाई को ये सभी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
 
विज्ञापन

2 of 5
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
रुड़की रोड पर नीलकंठ महादेव शिव कांवड़ सेवा समिति जयदेवीनगर के तत्वावधान में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में इन युवकों ने आराम किया। गुजराती युवकों की टीम में रोहित पटेल, विशाल शाह, अजीत, राहुल, कनू भाई, आकाश, गौरव आदि हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इससे पहले वे अहमदाबाद से अंबाजी की झंडा यात्रा और कलोल मार्ग स्थित रक्षा माता मंदिर की यात्रा कर चुके हैं। यह यात्रा लगभग 50 से 60 किलोमीटर की थी। 

 

4 of 5
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली तक की यात्रा लगभग 200 किलोमीटर से अधिक की है। उन्होंने बताया कि गर्मी होने के कारण यात्रा बहुत कठिन हो गई है। उधर, विशाल के अनुसार वह पूर्व में भी अपने दोस्तों के साथ एक बार हरिद्वार से कांवड़ ला चुका है। हालांकि अन्य सभी युवक पहली बार झूला कांवड़ ला रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
सभी युवक दिल्ली स्थित एक प्राईवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उनके परिवार अहमदाबाद और कलोल क्षेत्र में रहते हैं। वहीं, तीन युवक रोहित, अजीत और राहुल अहमदाबाद से कांवड़ यात्रा के लिए 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचे थे।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें