मेरठ पहुंचे डीजे कसाना और न्यू अमर डीजे को देखने उमड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ जुटी तो हाईवे पर लगा लंबा जाम
कसाना डीजे के पहुंचने की खबर फैलते ही हाईवे पर बड़ी संख्या में युवा और डीजे प्रेमी जुट गए। लोग सड़क किनारे खड़े होकर डीजे देखने लगे। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन गई।
पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराने में जुटे रहे। पुलिस की कोशिश रही कि डीजे को कहीं रुकने न दिया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा का मार्ग बाधित न हो और यातायात व्यवस्था भी बनी रहे।