फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ आज: सज गईं सुहागिनें, जानें कितने बजे निकलेगा चांद; बादलों में छिप गया तो ऐसे खुलेगा व्रत

Thu, 29 Oct 2026 12:44 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक रही। कहीं मेंहदी लगवाई तो कहीं महिलाओं ने चूड़ी और शृंगार का सामान खरीदा। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। आज चांद दिखने का समय रात 8:09 बजे है।
विज्ञापन
1 of 10
मेहंदी लगवाती सुहागिनें। - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर अगर बादलों के कारण चंद्रमा दिखाई न दे तो ऐसी स्थिति में व्रतियों को रात 8:09 बजे के बाद ईशान कोण में पूर्व दिशा की ओर विधि-विधान से पूजन कर संकल्प लेकर अर्घ्य देना चाहिए। इस दौरान चावल की वेदी पर चंद्रमा बनाकर निर्धारित समय पर अर्घ्य देकर करवा पूजन करना फलदायी होगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
कैसी लगी मेहंदी। - फोटो : अमर उजाला
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि बादलों की वजह से चंद्रमा का दर्शन न होने पर व्रत के दौरान भगवान शिव और लक्ष्मी नारायण का स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
सज गए हाथ। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अपने पितृ जनों का स्मरण करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही परंपरा अनुसार अपने सास और ससुर को ही प्रथम थाली परोसे। वह ही सबके लिए सर्वगुण संपन्न देवता हैं।
 

4 of 10
कैसी लगीं मेरी चूड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
अगर वे न हों तो परिवार के बड़े को भोजन की थाली परोसें। यह व्रत संकल्प के साथ लिया जाता है। कोई भी न हो तो किसी भूखे को भोजन कराएं। यह पुण्य प्रताप का साधन होगा।
 
विज्ञापन

5 of 10
करवाचौथ की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
आचार्य मनीष स्वामी बताते हैं कि करवाचौथ के व्रत का पारण भगवान चंद्रदेव के दर्शन करने के बाद ही करना चाहिए। अगर विपरीत परिस्थितियों में चंद्रमा के दर्शन संभव न हों तो संकल्प लेकर भगवान विष्णु का स्मरण करें।
विज्ञापन

6 of 10
मेरी मेहंदी सबसे प्यारी। - फोटो : अमर उजाला
साथ ही विधि-विधान के अनुसार व्रत का पारण करें। कोई बाधा नहीं है। सास, ससुर, जेठानी और अन्य परिवार में जो भी अग्रज हैं उनको पूजें। व्रत का पारण करें।
 
विज्ञापन

7 of 10
मेहंदी लगवाती सुहागिनें। - फोटो : अमर उजाला
मुहूर्त
इस साल करवा चौथ की मुख्य पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त शाम 05:38 बजे से शाम 06:56 बजे तक रहेगा। करवा माता की पूजा और व्रत कथा सुनने के लिए सुहागिनों को 1 घंटे 18 मिनट का उत्तम समय मिलेगा।करवा चौथ 2026 के महत्वपूर्ण समय

8 of 10
मेहंदी लगवाने के लिए बाजारों में रौनक। - फोटो : अमर उजाला
चतुर्थी तिथि का प्रारंभ: 29 अक्टूबर 2026 को रात 01:06 बजे से
चतुर्थी तिथि की समाप्ति: 29 अक्टूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
 

9 of 10
ये छलनी ठीक रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
व्रत रखने का समय: सुबह 06:31 बजे से रात 08:17 बजे तक (कुल अवधि लगभग 13 घंटे 46 मिनट)
 
विज्ञापन

10 of 10
चूड़ियों की खरीदारी। - फोटो : अमर उजाला
चंद्रोदय का संभावित समय: रात 08:17 बजे

(नोट: अलग-अलग शहरों में मौसम और भौगोलिक स्थिति के अनुसार चांद निकलने के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें