फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 बार पाक गया था जासूस, साढ़े 10 माह में ब्रेन वॉश के बाद पाकिस्तानी हुआ ‘जाहिद’

Sun, 28 Oct 2018 01:00 PM IST
विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
आईएसआई जासूस - फोटो : अमर उजाला
आईएसआई के एजेंट जाहिद ने करीब साढ़े दस माह तक पाकिस्तान के कराची में रहकर वतन से गद्दारी करने के गुर सीखे। इन दिनों में उसके पाकिस्तानी रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने मिलकर उसका पूरी तरह ब्रेन वॉश कर दिया। वह वर्ष 2012 और 2014 में पाकिस्तान गया था। 2012 में उसने वहां छह महीने रह कर ट्रेनिंग ली। फिर वर्ष 2014 में जाहिद पाकिस्तान गया। 

करीब साढ़े चार महीने तक अपनी रिश्तेदारी और आकाओं के साथ रहकर वह वापस आया था। करीब दो वर्ष में साढ़े दस माह की ट्रेनिंग उसने दो बार में ली थी। पुलिस पूछताछ में  उसने हिंदुस्तान से गद्दारी की बात कुबूल की है। साथ ही पाकिस्तान से संबंधित जानकारी देने से इंकार कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आईएसआईएस जासूस गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
घर से मिले हैं फोन नंबर व दस्तावेज
पुलिस को जाहिद के घर से डायरियों में पाकिस्तान के कई नंबर लिखे हैं। उर्दू में आरोपी ने नाम और नंबर लिखे हैं। साथ ही कुछ दस्तावेज भी आरोपी के घर से बरामद किए गए हैं। 

जल्द ही दो पाकिस्तानियों को देने वाला था पनाह
सूत्रों की मानें तो आरोपी जाहिद जल्द ही खुर्जा में दो पाकिस्तानियों को पनाह देने वाला था। हाल ही में उसने फोन पर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से संपर्क किया था। इस दौरान उससे कहा गया था कि दो लड़के उसके पास आने वाले हैं, वह उन्हें अपने पास पनाह देगा। वो दो पाकिस्तानी युवक कौन हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
isi agent - फोटो : amar ujala
इंटरसेप्शन कॉलिंग के जरिए होती थीं बात
बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार फोन कॉलिंग के जरिए अपने आकाओं के संपर्क में था। पाकिस्तानी फोन कॉल को इंडियन नंबर से ट्रांसफर कर जाहिद और उसके आकाओं के बीच बातचीत होती थी। इस प्रक्रिया को इंटरसेप्शन कालिंग कहा जाता है। साथ ही व्हाट्सएप से भी दस्तावेज भेजा करता था।

जाहिद का पासपोर्ट-दस्तावेज खंगालने में जुटी जांच एजेंसियां
पुलिस जाहिद के पासपोर्ट समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों को तलाश करने उसके घर पहुंची। पुलिस ने जाहिद के बडे़ भाई अकील को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर गई है। जाहिद के परिजन आईएसआई के लिए काम करने के आरोप से इनकार कर रहे हैं। आरोपी जाहिद से पूछताछ के लिए दिल्ली, मेरठ और सेना से संबंधित खुफिया और इंटेलिजेंस की टीमें जुटी रहीं। आरोपी से टीमों ने अकेले में घंटों तक पूछताछ की है। 
 

4 of 5
आईएसआईएस जासूस गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पिछले करीब पांच साल से जाहिद आईएसआई से जुड़ा रहा
बीते पांच-छह साल से साधारण सा दिखने वाला युवक वतन से गद्दारी कर रहा था। दो बार पाकिस्तान में अपने आकाओं संग कई माह बिता कर लौटा और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हो गया। फिलहाल जाहिद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस को उसकी तीन दिन तक की रिमांड भी मिल गई है।

100 गज के मकान में रहता है जाहिद का परिवार
पुलिस के हत्थे चढ़ा आईएसआई एजेंट जाहिद का परिवार नगर के तरीनान मोहल्ले में 100 गज के मकान में रहता है। जाहिद छह भाइयों सकील, अकील, राशिद, आबिद, वाहिद में सबसे छोटा है। इसके अलावा जाहिद की छह बहनें थीं, जिनमें दो का इंतकाल हो चुका है। उसके पिता अब्दुल अलीम और मां मुन्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isi
उसने नगर के रिफाह-ए-आम इंटर कॉलेज से नौवीं तक की पढ़ाई की है। जाहिद ने अभी तक शादी नहीं की है। जाहिद सभी भाइयों के साथ पॉटरी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिजनों की मानें तो देश के बंटवारे के समय से ही जाहिद के परिवार का कनेक्शन था। पाकिस्तान में नाना-नानी और खाला के रहने के कारण जाहिद दो बार वहां गया था।

हाईरिस्क जोन में पॉटरी नगरी, आईबी ने डेरा डाला
पिछले कुछ साल में कई आतंकियों के पकड़े जाने से पॉटरी नगरी खुर्जा को हाईरिस्क जोन में माना जाने लगा है। जाहिद के पकड़े जाने से शहर का पाकिस्तान से नापाक कनेक्शन भी सामने आया। बता दें कि खुर्जा में कई साल पूर्व पॉलिटेक्निक मैदान में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम करीब 20 दिनों तक छुपा था। उस दौरान अबू सलेम का फर्जी पासपोर्ट बनाने का मामला भी सामने आया था। यही नहीं, पूर्व में बंद पड़े पॉटरी फैक्ट्रियों में बांग्लादेशी शरणार्थी भी पकड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें