कांवड़ यात्रा 2025
- फोटो : अमर उजाला
मोदीपुरम से दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड पर सैकड़ों कावड़ियों की टोलियां डेरा डाले हुए हैं। पूरा शहर बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। रात दिन डीजे पर भगवान शिव के गीतों पर श्रद्धालु झूम रहे हैं।
कांवड़ियों में बच्चों और बुजुर्गों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। बहुत से लोग पूरे परिवार के साथ कांवड़ ला रहे हैं। शहर में कांवड़ सेवा शिविरों के अलावा स्थानीय लोग भी अपनी क्षमता अनुसार सेवा कार्य कर रहा है। अपनी यात्रा पूरी करते ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे।