पुरा महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
पुरा के श्री परशुरामेश्व महादेव मंदिर में रविवार सुबह से जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों और अन्य श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई थी। वहीं सोमवार को भी भारी भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर के बाहर दो लाइन बनाई गई हैं। बुढ़सैनी क्षेत्र की तरफ से आने वाले शिवभक्तों की अलग और बालैनी की तरफ से आने वालों के अलग लाइन है। पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एटीएस, पीएसी, आरएएफ, बम निरोधक दस्ता डेरा डाले हुए है।