मेरठ में महानगर के सराफ फिर बदमाशों के निशाने पर आ गए हैं। दिनदहाड़े गंगानगर के कसेरूबक्सर की मेन मार्केट में चार हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप लूट ली। सराफ और दो महिला ग्राहकों को बुरी तरह पीटा। तिजोरी का लॉक खुलवाने के लिए बदमाशों ने सराफ पर तमंचे की बट से प्रहार किया। विरोध करने पर एक राहगीर को गोली मार दी। बदमाश काउंटर में रखे 250 ग्राम चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
2 of 9
सीसीटीवी में कैद
- फोटो : अमर उजाला
न्यू मीनाक्षीपुरम गंगानगर निवासी सराफ बिट्टू वर्मा की शगुन ज्वैलर्स नाम से दुकान है। दुकान पर एक महिला और एक युवती चांदी के जेवर खरीदने आई थीं। तभी एक के बाद एक चार बदमाश दुकान में घुस आए। तीन बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे जबकि चौथे बदमाश ने मास्क लगा रखा था। बदमाशों ने दोनों महिलाओं को धक्का दिया तो सराफ ने फुर्ती दिखाते हुए तिजोरी का लॉक लगा दिया।
विज्ञापन
3 of 9
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जिस पर बदमाशों ने लॉक खुलवाने के लिए सराफ और दोनों महिलाओं को पीटना शुरू किया। एक बदमाश ने काउंटर में लगी चांदी की ज्वैलरी बैग में भरनी शुरू कर दी। बदमाश बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। बदमाशों ने तिजोरी खोलने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं खुली। जिस पर बदमाशों ने दुकान के गेट पर पहुंचकर गोलियां चला दीं। एक गोली राहगीर अमित जैन के पैर में लगी। फायरिंग होने से बाजार में अफरातफरी मच गई। छत से एक युवक ने बदमाशों पर पत्थर मारे। बदमाश अलग-अलग बाइक से फरार हो गए।
पढ़ें : मुठभेड़ में तीन दबोचे, लूटी गई लाइसेंसी बंदूक समेत असलहा बरामद
लूट का विरोध करने पर मारी गोली
4 of 9
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमित जैन को बदमाशों ने लूट का विरोध करने में गोली मारी थी। गनीमत रही कि गोली पैर में ही लगी। युवक का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। बदमाशों से सराफ को भी तमंचे की बटों से पीटा। दोनों महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। यही नहीं, सराफ और दोनों महिलाओं को दुकान से बाहर खींचने तक का प्रयास किया है। दुकान में बदमाश घुसे हैं, इसकी जानकारी भी आसपास के लोगों को हो गई थी। लोग इससे पहले कुछ समझते, बदमाश सरेआम तमंचे लहराते वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर एक्टिव नहीं हुई पुलिस
5 of 9
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
ज्चैलरी शॉप लूट की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस एक्टिव नहीं हुई। सूचना के करीब 15 मिनट बाद गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि वहां से सिर्फ पांच मिनट का रास्ता है। बदमाश मवाना की तरफ भागे। लेकिन चेकिंग अभियान भी नहीं चला। पुलिस की लापरवाही को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
पढ़ें : नवजीत हत्याकांड : आरोपी पति ने उगला जहर, हत्या के पीछे बताई ये वजह
विज्ञापन
250 ग्राम चांदी गई, नो टेंशन
6 of 9
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
गंगानगर पुलिस ने सीओ सदर देहात और एसपी देहात को जानकारी दी कि लूट की वारदात में सिर्फ 250 ग्राम चांदी गई है। टेंशन लेने की कोई बात नहीं है। कोई हंगामा भी नहीं हो रहा। हालांकि मामले की जानकारी लगते ही सीओ और एसपी देहात मौके पर पहुंच गए। आला अधिकारियों ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिशें दिलवाई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात
7 of 9
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
चार बदमाश दो बाइक होंडा शाइन और सलेटी रंग की अपाचे से आए थे। पहले दोनों बाइक दुकान से आगे निकल गई थी और फिर एक मिनट बाद बदमाश बाइक मोड़कर लाए। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया था। यह सब कुछ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस अधिकारियों ने फुटेज देखकर घटना को गंभीर बताया। क्राइम ब्रांच को इस मामले में लगाया गया है।
कपिल गैंग ने की वारदात
8 of 9
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसी शगुन ज्वैलर्स में बदमाशों ने एक साल पहले अक्तूबर माह में ही डकैती डाली थी। बदमाश सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूटकर ले गए थे। उस समय भी बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली बच्चे को छूकर निकली थी। एक साल में छह से ज्यादा थानेदार बदल गए। लेकिन डकैती का खुलासा नहीं हुआ। चर्चा है कि बृहस्पतिवार की वारदात को कपिल गैंग ने अंजाम दिया है।
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि बदमाशों ने कहर बरपाकर ज्वैलरी शॉप में लूट की है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। एक युवक के पैर में गोली लगी है। पुलिस जल्द ही इस वारदात का खुलासा करेगी। गंगानगर पुलिस की लापरवाही की जांच कराई जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें