फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Exam 2020: मेरठ में जेईई मेंस की परीक्षा शुरू, उत्साहित नजर आए छात्र-छात्राएं, देखें तस्वीरें

Tue, 01 Sep 2020 10:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
जेईई मेंस की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन (जेईई) मेंस की परीक्षा शुरू हो गई है। गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में सुबह नौ बजे से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 7:30 बजे से सेंटर पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाना शुरू हो गया था। मेन गेट पर थर्मल स्कैनिंग के बाद सभी को मास्क और ग्लव्स दिए गए। परीक्षा को लेकर गेट के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग घेरे बनाए गए थे। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
परीक्षा के लिए लाइन में लगे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पहली पारी की परीक्षा नौ बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे खत्म होगी। पहले दिन बीआर्क के लिए डेढ़ सौ के करीब छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम छह के बीच होगी। इसमें भी डेढ़ सौ के करीब छात्र छात्राएं हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जेईई मेंस की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
वहीं छह सितंबर तक चलने वाली इस परीक्षा में 4108 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया हुआ है। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। उनका कहना था कि लंबे समय से वे परीक्षा का इंतजार कर रहे थे।

4 of 5
जेईई मेंस की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
वहीं अभिभावकों ने भी कहा कि दो बार परीक्षा पहले ही टल चुकी थी और इसको टाला जाना सही नहीं था। बच्चों के भविष्य का सवाल है, इसलिए परीक्षा आयोजित कराया जाना जरूरी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेईई मेंस की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा लोग नेतागिरी कर रहे थे। वह बेवजह की बात कर रहे थे, हमें अपने बच्चों का भविष्य भी देखना है। कोरोना का तो पता नहीं, ये कब तक खत्म होगा। क्या ऐसे में सारे एग्जाम ही खत्म करा दें? अभिभावकों ने कहा कि परीक्षा के आयोजन से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। बच्चों की पूरी तैयारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें