प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश भर में आज जनता कर्फ्यू का अनुपालन लोग कर रहे हैं। जनता कर्फ्यू की हकीकत देश की सुनसान पड़ी सड़कें, चौराहे और कॉलोनी और गलियां बयान कर रहे हैं। मेरठ में सुबह सात बजे से ही कर्फ्यू का असर दिखाई देने लगा था। यहां लोगों ने सड़कों और चौराहों पर रंगोली बनाकर कारोना वायरस से लड़ने और जनता कर्फ्यू का समर्थन देने का संदेश दिया।