फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janta Curfew: कोरोना से जंग में सहारनपुर की जनता ने दिया पूरा साथ, देवबंद में धरनास्थल पर ऐसे दिखे हालात

Sun, 22 Mar 2020 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
Janta curfew, - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में कोरोना के खिलाफ जंग में जनता कर्फ्यू में सभी वर्ग के लोगों ने जमकर समर्थन किया। सुबह सात बजे से ही शहर से देहात तक हाईवे से लेकर सड़कों, गलियों और मुहल्लों तक में सन्नाटा रहा। इक्का दुक्का दुपहिया और अन्य वाहन सड़कों पर आए।
विज्ञापन

2 of 6
Janta curfew, - फोटो : अमर उजाला
देवबंद में सीएए, एनसीआर, एनपीआर के खिलाफ चल रहे महिलाओं के धरने को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। यहां जहां हर रोज सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एकत्र रहती हैं। तो वहीं इक्का दुक्का महिला की धरनास्थल पर नजर आई।  
 
विज्ञापन

3 of 6
Janta curfew, - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की टीमों ने उनकी चेकिंग कर घर पर ही रहने की सलाह दी। खास बात यह रही कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा सहित धर्म स्थलों पर भी आवाजाही बंद रही। हजारों की भीड़ उमड़ने वाले स्थलों रेलवे स्टेशन, बस अड्डों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा रहा।

4 of 6
Janta curfew, - फोटो : अमर उजाला
शहर के कोर्ट रोड पर डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार, देहात में एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र सहित अन्य अफसरों ने भी जनता कर्फ्यू के हालात का जायजा लिया। शहर के अति व्यस्त रहने वाले कोर्ट रोड, बोमनजी रोड, दाल मंडी पुल, रायवाला बाजार, रानी बाजार से लेकर मुस्लिम क्षेत्रों की सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

5 of 6
Janta curfew - फोटो : अमर उजाला
वुडकार्विंग बाजार से लेकर अन्य जगहों पर भी सड़कें और बाजार सूने रहे। सरसावा, रामपुर मनिहारान, बेहट, गागलहेड़ी, देवबंद, नकुड़, नागल, गंगोह, अंबेहटा, बड़गांव, छुटमलपुर सहित अन्य जगहों पर भी यही हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Janta curfew, Janta curfew meerut - फोटो : अमर उजाला
अक्सर सड़कों और गलियों में खेलने कूदने वाले बच्चे घरों में ही इनडोर गेम्स के अलावा टीवी और मोबाइल गेम्स में व्यस्त रहे। वहीं, बड़े बुजुुर्गों ने भजन, आरती सुनी। महिलाएं घरेलू कामों में व्यस्त नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें