जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध- प्रदर्शन किया गया। इस बीच बागपत शहर में एक छात्र ने खून से चिट्ठी लिखकर मोदी सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उसने कहा कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आत्मदाह कर लेगा।