पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
मुझे बड़ा सुकून मिलेगा
गौरतलब है कि खुद पांच बेटियों के पिता जल्लाद पवन कुमार देश की बेटी निर्भया के दरिंदों को फांसी देने के लिए उत्सुक हैं। एक सवाल पर पवन ने कहा कि जल्लाद के साथ ही पांच बेटियों का पिता होने के नाते मुझे ऐसे दरिंदों को फांसी देने से बड़ा सुकून मिलेगा। उस बेटी के परिजनों को भी सुकून मिलेगा, जिसके साथ इन दरिंदों ने ऐसी हैवानियत की थी। साथ ही यह समाज में कड़ा संदेश भी जाएगा कि इस तरह के कृत्यों की सजा सिर्फ मौत होगी।