फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की डीएम बी. चंद्रकला को ‘जैश ए मोहम्मद’ ने भेजा खत, दी आवास को बम से उड़ाने की धमकी

Wed, 22 Mar 2017 12:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अनुज मित्तल/ मेरठ

सार

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद की तरफ से भेजा गया पत्र, डीएम और कमिश्नर आवास की वीडियो बनाने का किया दावा, राकेट और हथगोलों से आवास उड़ाने और मेरठ को अंगार बनाने की कही बात, डीएम और कमिश्नर आवास का वीडियो हाफिज सईद को भेजने का किया दावा   
विज्ञापन
1 of 8
डीएम बी चंद्रकला
जिलाधिकारी बी. चंद्रकला को जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पत्र भेजने वाले ने खुद को मेरठ पहुंचने का दावा करते हुए डीएम और कमिश्नर आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी है। डाक से प्राप्त इस पत्र को लेकर सनसनी फैल गयी है। 
विज्ञापन

2 of 8
जैश ए मोहम्मद
जिलाधिकारी को मिलने वाला पत्र पहला नहीं है। पहले भी इस तरह के धमकी भरे पत्र कमिश्नर, सरधना विधायक ठा. संगीत सोम, सच संस्था के अध्यक्ष संदीप पहल एडवोकेट और भाजपा नेता राहुल ठाकुर को मिल चुके हैं। इन पत्रों में खुद को आतंकी संगठन से जुड़ा बताते हुए सभी को मारने की धमकी दी गयी थी। 
विज्ञापन

3 of 8
जैश ए मोहम्मद
धमकी भरा पत्र लिखने वाले ने खुद का ठिकाना पत्र में खोला है। पहले भी एक पत्र जो कमिश्नर मेरठ के नाम भेजा गया था, उसमें भी तोपखाना की झुग्गी झोपड़ी में आतंकी संगठन के सदस्यों का रहना बताया गया था।

4 of 8
डीएम बी चंद्रकला
इस पत्र में भी पत्र भेजने वाले ने अपनी शरण स्थली का खुलासा किया है। ऐसे में इस बात को लेकर ज्यादा संभावना जतायी जा रही है कि इस धमकी के पीछे तोपखाना में अवैध रूप से रह रहे झुग्गी झोपड़ियों को हटाने की तो साजिश नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 8
सीएम योगी आदित्यनाथ
जिलाधिकारी बी. चंद्रकला जी को जैश-ए-मोहम्मद जी ने आपको सलाम भेजा है। हम बारामूला से दो दिन पहले ही हम मेरठ कैंट तोपखाना बाजार की झुग्गी में सही सलामत पहुंच गये है। इन दिनों हमने आपके आवास और कमिश्नर आवास का वीडियो बनाकर अपने आका हाफिज सईद जनाब को ई-मेल कर दिया है।
विज्ञापन

6 of 8
डीएम बी चंद्रकला को धमकी का पत्र
अब आपके सेना के वीडियो बनाना बाकी है। वाकई तोपखाना की झुग्गी बहुत महफूज जगह है छुपने के लिये। यहां के मुसलमान भाई बहुत तवज्जो देते हैं। पहले भी 2-3 बार यहां तोपखाना की झुग्गी में हम छिपे थे। फौजी ...का कोई खतरा नहीं है। अब उनको हाफिज सईद भाई साब मिशन जरूर कामयाब करेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
डीएम बी चंद्रकला के नाम धमकी का पत्र
अल्हा ताला का हुक्म है फौजी ... को मारो रात को राकेट से हथगोलों से वार करो। दोनो आवास को हम गोलो से उड़ाना है। तेरे सिविल पुलिस के ... तो तेरे आवास पर कुर्सी डाले मोबाइल बात करते मिले। किसी ने नहीं रोका चंद्रकला, अब तेरा मेरठ अंगारे पर होगा। यह हमारा चैलेंज है। अंत में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है।
विज्ञापन

8 of 8
डीएम बी. चन्द्रकला
डीएम बी. चंद्रकला ने बताया कि यह पत्र मुझे कल मिला था। तुरंत ही इसे एलआईयू को भेज दिया गया था। बाकी कार्रवाई इसमें पुलिस ही करेगी। फिलहाल मुझे मौखिक रूप से एलआईयू के माध्यम से जो जानकारी मिली है उसमें इस पत्र को लेकर कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें