फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी भरा पत्र मिलने का मामला : स्टेशन पर चौकसी, चप्पे-चप्पे पर रही निगरानी, खतरा अभी नहीं टला

Tue, 14 May 2019 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 9
दिनभर स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चला - फोटो : अमर उजाला
आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से मिले पत्र में 13 मई को शामली समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के मद्देनजर शामली में अलर्ट घोषित किया गया। स्टेशन और आसपास के इलाकों में रेलवे पुलिस के साथ खुफिया टीमें सक्रिय रहीं। दिनभर स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया।

 
विज्ञापन

2 of 9
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पिछले महीने 20 अप्रैल को स्टेशन मास्टर विक्रांत सरोहा के पते पर भेजा गया पत्र रेलवे अधिकारियों को मिला था। यह पत्र आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद जम्मू कश्मीर के नाम से भेजा गया था। जिसमें जेहादियों की मौत का बदला लेने की बात कहते हुए 13 मई को शामली समेत राजधानी दिल्ली और हरियाणा के करीब 11 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 9
यात्रियों के बैग चैक करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
साथ ही यूपी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और संघ प्रमुख मोहन भागवत को मारने का भी जिक्र किया गया था। धमकी वाला दिन होने के कारण शामली में अलर्ट घोषित किया गया। सुबह से ही जीआरपी, आरपीएफ के अलावा जनपद की पुलिस सतर्क रही। क्यूआरटी की टीम भी शहर और स्टेशन पर लगातार घूमकर स्थिति पर नजर बनाए रखी। 

 

4 of 9
रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
खासतौर पर रेलवे स्टेशन पर चौकसी बरती गई। रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। स्टेशन के आसपास भी पुलिस फोर्स ने चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया। ट्रेनों में यात्रियों की तलाशी और चेकिंग चलती रही। स्टेशन पर खुफिया विभाग की टीमें भी सक्रिय रही और लोगों की गतिविधियों की निगरानी करती रही।

 
विज्ञापन

5 of 9
रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला
जिले में बरती गई चौकसी
शामली। शामली रेलवे स्टेशन के अलावा एसपी अजय कुमार के निर्देश पर जिले में रात से ही चौकसी बरती जा रही है। रविवार रात से शहर के होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला और बस अड्डों पर पुलिस टीमें चेकिंग और निगरानी कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान नहीं मिला है। 
विज्ञापन

6 of 9
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने जिले के सभी कस्बों में सुरक्षा के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा गया है। जिले की हरियाणा से जोड़ने वाली सीमाओं पर भी लगातार चेकिंग की जा रही है। क्यूआरटी की टीम एसटी तिराहा, फव्वारा चौक, विजय चौक, सुभाष चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर घूमकर वाहन चेकिंग और संदिग्ध लोगों की तलाशी लेती रही।

 
विज्ञापन

7 of 9
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में शरण लेने के मामले सामने आए
धमकी भरे पत्र को लेकर प्रतिक्रिया करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पत्र में दी गई धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर वेस्ट यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और मेरठ आदि जिलों में आतंकवादी संगठन से जुड़े लोग शरणस्थली के रूप में इस्तेमाल करते हैं। कई बार इन जिलों में पाकिस्तान से कनेक्शन के मामले सामने आ चुके हैं। 

8 of 9
रेलवे स्टेशन अधीक्षक विक्रांत सरोहा के नाम भेजा गया है यह पत्र - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले के बाद एटीएस ने सहारनपुर के देवबंद में स्थित एक छात्रावास से जैश ए मोहम्मद से जुड़े होने के आरोप में दो कश्मीरी युवकों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी वेस्ट यूपी के जिलों से आइएसआई से जुड़े कई लोग पकड़ में आ चुके हैं। माना जाता है कि जहां पर आतंकी या उनके संगठन से जुड़े लोग शरण लेते रहे हो, वहां पर आतंकी घटना करने से बचते हैं। अगर इन जगहों पर घटना की तो वे स्थान हाईलाइट होंगे और वहां पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहेंगी।
विज्ञापन

9 of 9
कुछ ऐसी लिखावट में मिला है यह पत्र - फोटो : अमर उजाला
धमकी वाले पत्र को लेकर रेलवे स्टेशन के साथ पूरे जिले में चौकसी बरती जा रही है। रात से ही स्टेशन के अलावा धर्मशाला, रेस्टोरेंट, होटल और बस अड्डों पर निगरानी की जा रही है। सीमा पर भी चेकिंग चल रही है। जिले के सभी कस्बों में पुलिस को अलर्ट किया गया है। - अजय कुमार, एसपी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें