फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी घुड़चढ़ी: मेरठ में हाथी पर बरात लेकर निकला दूल्हा, 75 साल बाद क्षेत्र में दोहराया गया नजारा

Fri, 01 May 2026 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई। दूल्हा अंकित ने अपने बचपन का सपना पूरा करते हुए हाथी पर बैठकर घुड़चढ़ी की। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में करीब 75 साल बाद हाथी पर बारात निकली है।

विज्ञापन
1 of 5
हाथी पर हुई घुड़चढ़ी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हे अंकित ने अपने बचपन का सपना पूरा करते हुए हाथी पर सवार होकर घुड़चढ़ी की। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इस अनोखी घुड़चढ़ी के वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
हाथी पर हुई घुड़चढ़ी - फोटो : अमर उजाला
हाथी पर चढ़कर निकली बारात
दरअसल हाथी पर घुड़चढ़ी की वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हर कोई इसके बारे में जानने के लिए उत्सक हो गया। बताया गया कि क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी अंकित पुत्र कालू की हाल ही में शादी हुई। शादी में घुड़चढ़ी और चढ़त के दौरान दूल्हा पारंपरिक घोड़ी की जगह हाथी पर सवार होकर घुड़चढ़ी करता हुआ बारात लेकर निकला। गांव और आसपास के क्षेत्रों में यह अनोखी बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। 
विज्ञापन

3 of 5
हाथी पर हुई घुड़चढ़ी - फोटो : अमर उजाला
बचपन का सपना हुआ पूरा
दूल्हे अंकित ने बताया कि उन्हें बचपन से ही हाथी बहुत पसंद थे। तभी से उनका सपना था कि जब उनकी शादी होगी तो वह हाथी पर बैठकर ही बारात लेकर जाएंगे। शादी के दिन उनका यह सपना आखिरकार पूरा हो गया।

4 of 5
हाथी पर हुई घुड़चढ़ी - फोटो : अमर उजाला
परिवार भी रहा उत्साहित
अंकित के दादा गोपीचंद ने बताया कि पूरे परिवार ने शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथी पर घुड़चढ़ी को लेकर परिवार और रिश्तेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस पल को खास बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथी पर हुई घुड़चढ़ी - फोटो : अमर उजाला
75 साल बाद दिखा ऐसा नजारा
पुराने समय में संभ्रांत लोगों द्वारा हाथी पर बरात लेकर जाने का चलन रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में करीब 75 साल बाद ऐसा नजारा देखने को मिला है, जब किसी दूल्हे ने हाथी पर सवार होकर बारात निकाली हो। इससे पहले वर्ष 1951 में दिल्ली निवासी निरंजन गुप्ता की बारात लावड़ आई थी, जिसमें दूल्हा हाथी पर चढ़कर बारात लेकर पहुंचा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें