फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: शुरू हो रहा आईपीएल का रोमांच, मेरठी लाल कमाल करेंगे, इन चार नामों पर टिकीं क्रिकेटप्रेमियों की नजरें

Thu, 30 Mar 2023 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-16 का शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
शिवम मावी - फोटो : Social media
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-16 का शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। इसमें मेरठ के चार क्रिकेटर कमाल करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस साल पूरे कर चुके भारतीय तेज गेंदबाज अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शिवम मावी व कार्तिक त्यागी पर नजर रहेगी। इस बार आईपीएल में प्रियम गर्ग व सौरभ कुमार नजर नहीं आएंगे। 

टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस का मुकाबला चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। 

कोविड-19 ने बिगाड़ा था खेल
कोविड-19 ने आईपीएल के पिछले सत्रों में ऐसा खलल डाला था कि ये सत्र संयुक्त अरबी अमीरात (यूएई) में आयोजित कराने पड़ थे। 2021 में आईपीएल की भारत में वापसी हुई और इसे मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और अहमदाबाद में कराया गया था। लेकिन इसी सत्र में टीमों के अंदर खिलाड़ियों के कोविड-19 के मामले आने के कारण इसका आधा हिस्सा स्थगित कर दिया गया। फिर इसका दूसरा भाग यूएई में 2021 में कराया गया। फिर बीसीसीआई ने 2022 का सत्र भी कोरोना के कारण यूएई में ही कराने का फैसला किया था। अब 2023 में यह 16वां सत्र भारत में होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कर्ण शर्मा - फोटो : ipl official web
रॉयल चैलेंजर बंगलूरू में खेलेंगे कर्ण शर्मा 
मेरठ के परतापुर बाईपास निवासी कर्ण शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव भले ही कम रहा हो, लेकिन आईपीएल में वह लगातार बने हुए हैं। एक टेस्ट, दो वनडे व एक टी-20 मैच खेलने वाले कर्ण ने आईपीएल के 68 मैच खेले हैं। 35 पारियों में 317 रन बनाए। गेंदबाजी में 66 पारियों में 59 विकेट लिए। इस आईपीएल में उनके पास प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का मौका होगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: विराट कोहली ने दो खिलाड़ियों को बताया सर्वकालिक महान, वेस्टइंडीज के इस दिग्गज का भी लिया नाम
विज्ञापन

3 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में हैं भुवनेश्वर  
गंगानगर निवासी भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट में बड़ा नाम है। भामाशाह पार्क से कोच संजय रस्तोगी से क्रिकेट का ककहरा सीखकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भुवी मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा था। वह टेस्ट क्रिकेट में 21 मैचों में 63 विकेट, वनडे क्रिकेट में 121 मैचों में 141 विकेट, टी-20 क्रिकेट में 77 मैचों में 84 विकेट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 70 मैचों में 218 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। आईपीएल में 146 मैचों में 154 विकेट ले चुके हैं। 

4 of 5
कार्तिक त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया
सनराइजर्स हैदराबाद में फिर से कमाल करेंगे कार्तिक
मूल रूप से हापुड़ निवासी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी गेंदबाजी के शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। एक सधे एक्शन के साथ गेंदबाजी करते हुए कार्तिक ने आईपीएल से एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मेरठ के कोच विपिन वत्स से प्रशिक्षण लेकर आईपीएल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिकेटर शिवम मावी - फोटो : अमर उजाला
शिवम मावी दिखाएंगे धार
टी-20 प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले सीना गांव के दायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी इस आईपीएल में गुजरात ज्वाइंट्स की ओर से गेंदबाजी की धार दिखाएंगे। वह टी-20 में न्यूजीलैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख चुके हैं। आईपीएल में 32 मैचों में 30 विकेट ले चुके हैं। इस बार उन्हें गुजरात ज्वाइंट्स ने खरीदा है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें