आईपीएल सीजन- 13 की सितंबर में होने की घोषणा होने के साथ मेरठ खेल इंडस्ट्री में भी हलचल तेज हो गई है। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज सरफराज खान के बाद शुक्रवार को क्रिकेट स्टार सुरेश रैना और ऋषभ पंत दिल्ली रोड स्थित एसजी कंपनी पहुंचे। जहां दोनों ने अपने मनपसंद बल्ले बनवाए।
विज्ञापन
2 of 6
क्रिकेटर सुरेश रैना-ऋषभ पंत
- फोटो : twitter
साढ़े तीन महीने लॉकडाउन के बाद खेलों का रोमांच शुरू हो गया है। स्थानीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों की शुरुआत हो चुकी है। तीन दिन पहले मुंबई रणजी के युवा खिलाड़ी सरफराज खान ने एसएफ कम्पनी से बल्ले खरीदे। तीन दिन मेरठ में रहकर बल्ले तैयार कराए।
विज्ञापन
3 of 6
क्रिकेटर सुरेश रैना-ऋषभ पंत
- फोटो : twitter
चेन्नई सुपरकिंग के खिलाड़ी सुरेश रैना व ऋषभ पंत भी आईपीएल की तैयारी के लिए बल्ले खरीदने एसजी कंपनी पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय बाजार देखने वाले एसजी कंपनी मैनेजर सौरभ अग्रवाल ने रैना और पंत को बल्ले पसन्द कराए।
4 of 6
क्रिकेटर सुरेश रैना-ऋषभ पंत
- फोटो : twitter
एसजी कंपनी से बल्ला खरीदने का वीडियो रैना ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने आईपीएल के लिए कमर कसने की बात कही है। जबकि मैदान पर क्रिकेट खेलने की उत्सुकता भी जाहिर की। जिस पर क्रिकटरों और उनके फैन्स ने जबरदस्त पसंद करते हुए लाइक और कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
क्रिकेटर सुरेश रैना-ऋषभ पंत
- फोटो : twitter
देसी अंदाज में एसजी कंपनी पहुंचे दोनों क्रिकेटर, खुद को किया सैनिटाइज
एसजी कंपनी पहुंचे सुरेश रैना व ऋषभ पंत मास्क लगाकर खुद को सैनिटाइज करते नजर आए। कंपनी के मैनेजर सुनील के साथ सभी मस्ती करते नजर आए।
खास बात ये भी रही कि दोनों ही क्रिकेटर बेहद साधारण और देसी अंदाज में बल्लों की खरीदारी करने पहुंचे। यहां दोनों क्रिकेटर को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था।