फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: रंग लाई पिता की मेहनत, करोड़ों में खरीदे गए मेरठ के सितारे, भावुक कर देगी सफलता की कहानी

Fri, 20 Dec 2019 12:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
प्रियम के पिता नरेश गर्ग, दो बड़ी बहनें और भाई शिवम - फोटो : अमर उजाला
साउथ अफ्रीका में 17 जनवरी से होने वाले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में टीम इंडिया की कमान मिलने के बाद प्रियम गर्ग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बृहस्पतिवार को कोलकाता में आईपीएल नीलामी के दौरान मेरठ के दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा, जबकि भामाशाह पार्क के ही दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये में खरीदा। दोनों खिलाड़ियों को अंडर-19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का हिस्सा होने का पूरा लाभ मिला है।
विज्ञापन

2 of 8
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
किला परीक्षितगढ़ निवासी 19 वर्षीय प्रियम गर्ग का चयन जैसे ही हैदराबाद की टीम में हुआ तो परिवार समेत उनका पूरा गांव जश्न में डूब गया। पिता नरेश गर्ग राजस्थान में बालाजी के दर्शन करने गए हैं, वो शुक्रवार को मेरठ लौटेंगे, लेकिन आईपीएल में प्रियम का हैदराबाद टीम में शामिल होने से वो बेहद खुश हैं। वहीं मूल रूप से हापुड़ निवासी कार्तिक त्यागी का चयन भी राजस्थान रॉयल्स में हुआ। कार्तिक के पिता योगेंद्र त्यागी पेशे से किसान है और कार्तिक के चयन पर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 8
राहुल द्रविड़ के साथ प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
प्रियम व कार्तिक त्यागी को क्रिकेटर बनाने में दोनों के पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रियम के पिता नरेश गर्ग ने साईकिल पर घर-घर जाकर दूध बेचा, स्कूल वैन चलाई। जिसके बाद बेटे के सपनों को आकार दिया, इसी की बदौलत प्रियम ने दिसंबर माह में एक साथ दो बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। प्रियम अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में टीम के कप्तान चुने गए तो कार्तिक त्यागी भी टीम में शामिल हैं। कार्तिक हापुड़ से प्रतिदिन ट्रेन और बस से मेरठ आते थे। कोच विपिन वत्स व भामाशाह पार्क के कोच संजय रस्तोगी ने कार्तिक की प्रतिभा को धार दी। प्रियम-कार्तिक ने क्रिकेट खेल में ऊंचाइयों को छुआ तो हर युवा की जुबां पर दोनों खिलाड़ियों का नाम है।

इस उपलब्धि के बाद आसमान पर प्रियम का हौसला 

4 of 8
प्रियम गर्ग - फोटो : social media
प्रियम के पिता नरेश गर्ग ने बताया कि बंगलुरु में चल रहे वर्ल्डकप के कैंप में प्रियम इन दिनों अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ल्डकप से पहले आईपीएल में चयन की खुशी ने प्रियम के जोश को दोगुना कर दिया। हालांकि सबसे बड़ी चुनौती भारतीय टीम को वर्ल्डकप जीतना है, जिसमें उनपर बतौर कप्तान बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी के दौरान टीवी और मोबाइल पर रही निगाहें

5 of 8
कार्तिक त्यागी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को आईपीएल नीलामी के दौरान प्रियम व कार्तिक त्यागी के परिवार में सदस्य टीवी और मोबाइल पर व्यस्त थे। तो वहीं क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी, विपिन वत्स सहित युवा क्रिकेटर भी आईपीएल नीलामी पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन

युवा क्रिकेटर दोनों को माने आदर्श

6 of 8
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
यूपीसीए सचिव युद्घवीर सिंह ने प्रियम व कार्तिक के आईपीएल में हैदराबाद और राजस्थान टीम में शामिल होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से दोनों खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है। युवाओं को ऐसे क्रिकेटरों को आदर्श मानते हुए क्रिकेट में मेहनत करनी होगी। यूपी में क्रिकेट प्रतिभा कूट कूटकर भरी हुई है, आने वाले सालों में यहां से और भी कई बेहतरीन क्रिकेटरों निकलेंगे।
विज्ञापन

मेरठ के लिए गर्व की बात 

7 of 8
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
भामाशाह पार्क के सीनियर कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने वर्ल्डकप के बाद आईपीएल में जगह पक्की कर मेरठ को गौरवान्वित किया है। आशा है कि ये दोनों क्रिकेटर युवाओें के लिये एक आदर्श बनेंगे। सीनियर टीम इंडिया में जाने के लिए दोनों खिलाड़ियों के लिए आईपीएल एक अच्छा ट्रैक है। जहां से अच्छा प्रदर्शन उनका जीवन बदल सकता है।
विज्ञापन

मेरठ को दो नए स्टार क्रिकेटर मिले 

8 of 8
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
सीटी वोकेशनल के क्रिकेट कोच विपिन वत्स ने बताया दोनों क्रिकेटरों के रूप में मेरठ को दो नए स्टार मिल गये हैं। उन्होंने कार्तिक त्यागी की तारीफ करते हुए कहा उसने प्रतिदिन हापुड़ से मेरठ का सफर तय किया। शुरुआत में विपिन वत्स ने कार्तिक त्यागी को प्रशिक्षण दिया, जिसका कोच को फख्र है कि उनका शिष्य आगे निकल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें