हादसे की खबर लगने के बाद गमजदा परिजन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खरखौदा में सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए बागपत के सिरसली निवासी दरोगा आनंद प्रकाश की पत्नी बच्चों के साथ सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी में रह रहीं हैं। दरोगा की पत्नी अमरेश को खरखौदा पुलिस ने फोन कर घायल होने की सूचना दी थी। अमरेश बेटी आंचल और बेटे अंश को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गईं। वहां पहुंचकर जैसे ही उन्हें मौत की जानकारी हुई, वह बेसुध-सी हो गईं। पति का शव देखकर बिलख पड़ीं। कहा, शनिवार रात को ही फोन पर बात हुई थी। कहा था चिंता मत करना, घर पर आराम से रहना। मैं सुबह आऊंगा। उसके बाद गांव भी जाना है। रोते-बिलखते परिवार को महिला कांस्टेबल और अन्य लोगों ने किसी तरह संभाला।