फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होनहार छात्र की कलाकारी, दिल्ली का लाल किला और इंडिया गेट का मॉडल बनाया, देखिए तस्वीरें

Fri, 14 Aug 2020 08:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता दिवस 2020: होनहार छात्र ने बनाया दिल्ली का लालकिला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी के छात्र तुषार शर्मा ने अखबारों से श्रीराम मंदिर के बाद अब स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला और इंडिया गेट का मॉडल बनाया है। अब वह राष्ट्रपति भवन का मॉडल बनाना चाहता है। तुषार की हसरत है कि वह अपनी कला को एक बार पीएम मोदी को दिखाए।
विज्ञापन

2 of 5
इंडिया गेट बनाया - फोटो : अमर उजाला
शहर की गांधी कॉलोनी लाल बाग निवासी कारोबारी जितेंद्र शर्मा के बेटे तुषार ने लॉकडाउन को अवसर में बदला है। उसने लॉकडाउन में खाली बैठे रहने के बजाए कुछ नया करने और सीखने की सोची। यूट्यबू के जरिए उसने अखबारों से स्वेटर बुनने वाले सलाई और फेवीकॉल से पहले बाइक बनाई।
विज्ञापन

3 of 5
छात्र ने इंडिया गेट बनाया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ई-रिक्शा, स्कूटर आदि मॉडल बनाए। पीआर पब्लिक स्कूल से इसी वर्ष इंटर पास करने वाले तुषार ने राम मंदिर का मॉडल बनाने का निर्णय लिया।

4 of 5
होनहार छात्र ने इंडिया गेट बनाया - फोटो : अमर उजाला
अखबारों से ही उसने दस दिनों की कड़ी मेहनत के बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होनहार छात्र की कलाकारी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह बीते दस दिनों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला और इंडिया गेट का मॉडल बनाने में लगा था, जिसे उसने पूरा कर लिया है। पिता जितेंद्र के अलावा मां ज्योति, बहन दीक्षा और भाई ऋषभ शर्मा ने उत्साहवर्धन किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें