फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक पल में थम गईं परिवार के 6 लोगों की सांसे, लाशें देख बिलख उठे परिजन, देखें तस्वीरें

Mon, 30 Jul 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सहारनपुर में बारिश के कारण ढहा मकान, 6 की मौत - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश कई परिवारों के लिए 'काल' बनकर आई। सहारनपुर में भारी बारिश के कारण एक मकान ढहने से महिला सहित 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। । इस हादसे से कस्बे में कोहराम मच गया। एक के बाद एक लाश देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा।  देखें इस दर्दनाक हादसे की तस्वीरें :-
Trending Videos
विज्ञापन

मदद के लिए दौड़े पड़ोसी

2 of 5
सहारनपुर में ढहा मकान - फोटो : अमर उजाला
गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय में में फैजान का परिवार रहता है। शुक्रवार रात फैजान का परिवार अपने घर में सो रहा था। तभा भारी बारिश के कारण मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी, जिसमें फैजान की पत्नी और बच्चे दब गए। मकान के गिरने की आवाज तथा छत और दीवारों के मलबे में दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग परिवार की मदद के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

मुश्किल से मलबे से बाहर निकाले गए लोग

3 of 5
हादसे के बाद अपनों की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो :
मलबे में दबे लोगों को मोहल्लावासियों ने किसी तरह परिवार के सदस्यों को मलबे से बाहर निकाला। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां फैजान की पत्नी सहित चार बच्चों को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शेष का इलाज चल रहा है, जानकारी के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

मौके पर पहुंचे अधिकारी

4 of 5
घटना की जानकारी लेने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर मनिहारान, एसडीएम युगराज सिंह, सीओ राजेंद्र सिंह सहित तमाम अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे कस्बे में चीख पुकार मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की हालत गंभीर

5 of 5
बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
इस घटना से पूरे कस्बे में कोहराम मच गया। परिवार के लोग जहां अपनों की एक के बाद एक लाश देखकर बिलख उठे वहीं अस्पताल में घायलों की  स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन  दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें