फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में योगी की पुलिस का कारनामा : गुंडों की तरह भिड़े दो दरोगा, देखें तस्वीरें

Fri, 04 Aug 2017 01:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
थाने में दो दरोगा भिड़े
मेरठ में भावनपुर थाने के कार्यवाहक एसओ रहे प्रेम प्रकाश ने बुधवार को थाने में जमकर उत्पात मचाया। लाइन हाजिर होने के बावजूद रवानगी करने को तैयार नहीं हुआ। इसी बात पर गुस्साकर एसएसआई और सिपाही की गाड़ी पर डंडे बरसा दिए। रोकने पर एसएसआई को पीटकर फरार हो गया।
विज्ञापन

2 of 9
थाने में दो दरोगा भिड़े
एसएसपी ने देररात दरोगा को सस्पेंड कर दिया और इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को हटा दिया। भावनपुर थाने में तीन दिन पूर्व एसएसपी मंजिल सैनी ने निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

3 of 9
गाड़ी में भी की तोड़फोड़
​इंस्पेक्टर मुकेश कुमार अवकाश पर जाते समय एसएसआई के बजाय दरोगा प्रेमप्रकाश को थाने का चार्ज दे गए थे। गश्ती मिलान में खामियां देखकर एसएसपी ने कार्यवाहक एसओ प्रेमप्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया था।

4 of 9
थाने में दो दरोगा भिड़े
अगले दिन मुंशी नागेंद्र चौधरी ने प्रेमप्रकाश को रवानगी करने को कहा तो उसने मुंशी की पिटाई कर दी। इसका विरोध करने पर एक सिपाही को भी पीटा। बुधवार को प्रेमप्रकाश ने सारी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन

5 of 9
थाने में दो दरोगा भिड़े
दोपहर करीब 12 बजे सीनियर सब इंस्पेक्टर (एसएसआई) मुकेश कुमार ने प्रेमप्रकाश को थाने से रवानगी करने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। उसको रोकने का प्रयास किया तो प्रेमप्रकाश हाथ में डंडा लेकर एसएसआई मुकेश की कार के पास पहुंचा। उसने पहले मुकेश और फिर एक सिपाही की कार के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन

6 of 9
थाने में दो दरोगा भिड़े
इसकी जानकारी पर मुकेश पहुंचे तो कार गुस्सा में आ गए। थाना परिसर में ही दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

7 of 9
थाने में दो दरोगा भिड़े
इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि उनकी कार में दो मोबाइल फोन और कुछ नगदी थी, जो गायब हैं। उन्होंने दरोगा प्रेमप्रकाश पर चोरी, लोकसेवक पर हमला, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

8 of 9
गाड़ी में तोड़फोड़
आरोपी प्रेमप्रकाश पर सरकारी पिस्टल थी। वह मुकेश कुमार की तरफ पिस्टल लेकर भागा तो महिला कांस्टेबलों में खलबली मच गई। मुकेश ने कमरे में घुसकर जान बचाई।
विज्ञापन

9 of 9
थाने में दो दरोगा भिड़े
कांस्टेबलों ने आरोपी प्रेम प्रकाश को कार तोड़ते और फिर दरोगाओं में मारपीट की वीडियो मोबाइल फोन में बना ली। दोनों दरोगाओं में मारपीट की जानकारी के बाद इंस्पेक्टर पहुंचे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें