सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर के सीसीटीवी में तेंदुआ कैद होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है कि डर के मारे लोग घरों में दुबक कर बैठ गए हैं। शुक्रवार देर रात लगभग ढाई बजे ज्वाला नगर के एक मकान के सीसीटीवी में पहले कुछ कुत्ते भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक तेंदुआ तेजी से गुजरता है।