फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में दिखे ऐसे दिलचस्प नजारे, देखें 11 तस्वीरें

Tue, 07 Aug 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
बम-बम भोले के जयघोष और  घुंघरुओं की झनक फिजाओं में घुल गई है। हाईवे एनएच 58 केसरिया रंग से सराबोर नजर आ रहा है। हर तरफ भोले बाबा के भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। कांवड़ियों की विशाल टोलियां शिव भोले की झांकियों और डीजे के साथ अपने गंतव्याें  की ओर बढ़ रहे हैं। इस यात्रा की ऐसी कई दिलचस्प तस्वीरें हम आपके लिए लाएं हैं जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे... वाह, क्या बात है:- 
विज्ञापन

2 of 11
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
कहा जाता है कि मां-बाप से बढ़कर कोई तीर्थ नहीं होता। शायद यही सोचकर यह युवक अपनी मां को पालकी में बैठाकर पैदल हरिद्वार से जल लेकर आया होगा।
विज्ञापन

3 of 11
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर दोनों और केसरिया और तिरंगा नजर आ रहा है। शिवभक्त बम-बम भोले करते हुए नाचते-गाते अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।

 

4 of 11
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
इतने लंबे सफर के बाद शायद शिव शंकर को भी थकान हो गई होगी। तभी तो भोलेभंडारी यहां आराम फरमाते दिख रहे हैं। क्यों सही कहा न?
विज्ञापन

5 of 11
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
इन नाग देवता के जिसे भी दर्शन हुए होंगे, वह इस बात से जरूर खुश हुआ होगा कि उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी। क्योंकि माना जाता है कि नाग देवता भी भगवान शिव का रूप होते है।
विज्ञापन

6 of 11
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
जिन भी रास्तों से शिवभक्त कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। वहां स्थानीय लोग उनकी सेवा मनोभाव से कर रहे हैं। यहां तक कि पुलिसकर्मी भी काविड़ियों की बढ़ चढ़कर सेवा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
शिव शंभू को खुश करने का कोई मौका भला क्यों छोड़ा जाए। फिर भले ही भांग क्यों न चढ़ानी पड़े। सड़क किनारे भक्तों के लिए भांग का प्रसाद तैयार करते कांवड़िए।

8 of 11
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
शिव की झांकियों के साथ साथ शिव भक्तों के भी अनेक रूप इस यात्रा में नजर आ रहे हैं। हर कोई भोले के रंग में रंगा दिख रहा है। अब इन्हें ही देख लीजिए।

9 of 11
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से आने वाली डाक कांवड़ भी साेमवार सुबह से शुरू हो गईं। इसी तरह बाइक कांवड़ों की संख्या भी मंगलवार को काफी बढ़ गई।

10 of 11
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर बनाए गए कांवड़ शिविर कांवड़ लाने वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। यहां  उनके आराम से लेकर भोजन और चिकित्सा सभी की सुविधा है। कांवड़ शिविर में आराम करता शिव भक्त।
विज्ञापन

11 of 11
कांवड़ यात्रा 2018 - फोटो : अमर उजाला
जिसे देखो वहीं शिव के रंग में रंगा नजर आ रहा है। या यूं कहें कि यह बयार ही ऐसी है । डीजे पर बजने वाले शिव भजनों के बीच  झूमते नाचते आगे बढ़ने वाले कांवड़ियों के साथ हर किसी का थिरकने को जी चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें