फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट में चिताओं पर की जा रही हैं तांत्रिक क्रियाएं, देखें तस्वीरें

Thu, 02 Nov 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
तांत्रिक क्रियाएं - फोटो : अमर उजाला
अंधविश्वास लुप्त से हो रहे पक्षियों के लिये काल बन रहा है। तांत्रिक क्रियाओं के जरिये खुद को शक्तिशाली बना लेने या बिना कुछ किए-धरे मन की इच्छाओं की पूरा करने की चाहत रखने वाले अंधविश्वासी कौए की बलि चढ़ा रहे हैं, श्मशान में तांत्रिकों द्वारा उल्लू की बलि दिए जाने की भी सूचना है।
विज्ञापन

2 of 6
तांत्रिक क्रियाएं - फोटो : अमर उजाला
इसकी पुष्टि तब हुई जब स्योहरा के श्मशान में अंतिम संस्कार के बाद चिता से अस्थियां चुनने गए परिजनों ने चिता पर मुर्गे के अवशेष, शराब की बोतल, मरा हुआ कौआ, चिता के पास पड़ा खून देखा। यहां पर उल्लुओं की बलि भी चढ़ाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

3 of 6
तांत्रिक क्रियाएं - फोटो : अमर उजाला
पारिस्थितिक बदलाव और तमाम अन्य कारणों से उल्लू और कौओं की संख्या कम होती जा रही है। यहां तक कि श्राद्ध के दौरान भी कौएं मिलने मुश्किल हो जाते है। लेकिन बलि चढ़ाने वाले ऊंची कीमत देकर कौएं और उल्लुओं की खरीद कर  रहे है। अंत्येष्टि के बाद वहां चिताओं के यह हालात देख कर फूल चुनने आए लोगों ने हंगामा भी किया। उन्होंने शमशान घाट में रहने वाले बाबा पर तांत्रिक क्रियाएं कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

4 of 6
तांत्रिक क्रियाएं - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला सोमवार का बाजार निवासी अधिवक्ता राजेश्वर दयाल अग्रवाल के 26 वर्षीय पुत्र अंकुश अग्रवाल की बीमारी के चलते रविवार को मौत हो गई थी। इसका रविवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार सुबह परिजन उसकी अस्थियां एकत्रित करने श्मशान घाट पर गए तो वहां का नजारा देखकर हैरान हो गए। रात में किसी ने जलती हुई चिता पर तांत्रिक क्रिया करने के लिए मुर्गा और काटा। इनका खून दूर तक फैला हुआ था। मरा हुआ कौआ, अंडे, शराब की बोतल,सिंदूर और अन्य तांत्रिक क्रिया करने का सामान भी वहां पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
तांत्रिक क्रियाएं - फोटो : अमर उजाला
यह देखकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने श्मशान में रहने वाले बाबा पर तांत्रिक क्रियाएं कराने और श्मशान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ग्रामप्रधान खलीलपुर राजू सैनी पर प्रबंधन न करने का आरोप लगाया। बाबा ने स्वीकार किया कि यहां रोज ही तांत्रिक क्रिया करने वाले आते हैं। अधिवक्ता राजेश्वर दयाल अग्रवाल ने श्मशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं करने कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तांत्रिक क्रियाएं
श्मशान घाट जीर्णोद्धार कमेटी से जुड़े राजपाल प्रजापति, हरिओम अग्रवाल, अवधेश माहेश्वरी, आशु रस्तोगी और प्रशांत अग्रवाल आदि का कहना है कि पहले भी चिताओं पर तांत्रिक क्रियाएं की गई हैं। इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गईं। ग्राम प्रधान राजू सैनी का कहना है की मामले की जानकारी नहीं है। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह का कहना है कि इस संबंध में उनसे कोई शिकायत नहीं की गई है।​

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें