फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगेर के कारीगर से सीखा हथियार बनाना, हापुड़ का राशिद करता है सप्लाई, नौ जिलों में फैला कारोबार

Sat, 28 Sep 2019 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
अवैध हथियार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में अवैध हथियार बनाने की एक बड़ी फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों अवैध हथियार बनाने से लेकर उनकी सप्लाई तक कई बड़े राज खोल हैं।

वहीं जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मेरठ के जिस घर में यह अवैध तमंचा फैक्टरी चल रही थी उसका सूत्रधार हापुड़ का रहने वाला राशिद नाम का शख्स है। पुलिस अब इस शख्स की धरपकड़ में जुट गई है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
तमंचा - फोटो : अमर उजाला
हथियार बनाते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में हापुड़ के डिबाई गांव निवासी राशिद का नाम बताया है। पूलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जिसने यह फैक्टरी बनवाई थी।

हथियार बनाने के पुर्जे उपलब्ध कराना और सप्लाई करने की जिम्मेदारी उसके पास थी। इस पूरे अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी राशिद है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 6
तमंचा - फोटो : अमर उजाला
उसकी तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस का कहना कि राशिद का गैंग मेरठ समेत कई जिलों में फैला है। अपराधियों को हथियार सप्लाई करने का ठेका भी इसी गैंग के पास है।

ये लोग शहर से ज्यादा देहात में अवैध हथियार सप्लाई करते हैं। आरोपियों ने बताया कि हथियार बनाने का काम मुंगेर का एक कारीगर सिखाकर गया था। 

 

4 of 6
तमंचा - फोटो : अमर उजाला
मकानमालिक तो केवल देखरेख कर रहे थे
मकान मालिक मसीउल्ला खान की पत्नी का कहना है कि दो दिन पहले राशिद आया था। उसने एक कमरे में हथियार बनवाने का काम शुरू किया था।

कारीगर हथियार बना रहे थे, मसीउल्ला तो खाली देखरेख कर रहे थे। राशिद से मसीउल्ला खान की मुलाकात उसके एक रिश्तेदार ने कराई थी। वह भी मौके से पकड़ा गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
बारीकी से हो रही जांच
हथियार सप्लायरों की बारीकी से जांच कराई जा रही है। पूर्व में एनआईए और एटीएस के रडार पर रहे संदिग्ध हथियार तस्करों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आतंकी संगठनों से तस्करों के तार जुड़े होने के संबंध में भी जांच कराई जा रही है। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अवैध असलहे में कई गांव बदनाम 
अवैध असलहे बनाने में किठौर के कई गांव बदनाम हैं। किठौर, राधना, शाहजहांपुर समेत कई गांव के लोग हथियार बनाते और सप्लाई करते हैं। इन लोगों पर कभी कभार पुलिस शिकंजा कसती है तो वह दूसरी जगहों पर फैक्टरी शिफ्ट कर लेते हैं।

मुंगेर से भी कारीगर बुलाकर अवैध असलहे बनवाए जाते हैं। किठौर के अलावा सरूरपुर, सरधना, मवाना समेत कई जगहों पर हथियार बनाने की फैक्टरी का पुलिस भंडाफोड़ कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें