आईजी लक्ष्मी सिंह ने व्यापारियों का हाल जाना
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने चेतन हलवाई, कपड़ा व्यापारी राकेश सिंघल, परचून व्यापारी अजय सिंघल, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष वरुण सिंघल, घड़ी विक्रेता दानिश, सब्जी विक्रेता इरशाद, सराफा व्यापारी राजेंद्र कुमार वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी मनोज कुमार आदि से कस्बे के माहौल, रात में पुलिस गश्त आदि की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि अब कोई गुंडा उन्हें परेशान तो नहीं करता है।
कुछ व्यापारियों ने उनसे कहा कि सालों बाद अब कस्बे में कुछ सुकून लौटा है। मन से दहशत निकली है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने पूछा कि यूपी 100 की गाड़ी आती है तो जवाब हां में मिला। पूछा कि क्या रात को पुलिस वाले बाजार में गश्त करते हैं, इसका भी जवाब हां में मिला। अधिकारियों ने बेगमपुरा बाजार, जोडिया कुआं, सराफा बाजार आदि का पैदल भ्रमण किया।