'सांड की आंख' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने शो के सेट पर दादी से पूछा कि आप देखते हैं हमारा शो? तो दोनों दादियों तपाक से जवाब देती हैं, देखते हैं तभी तो आए भागकर। कपिल दादी से एक और सवाल करते हैं और कहते हैं दादी क्या आप बंदूक साथ लाईं हैं? इस पर दादी तुरंत जवाब देती हैं, ना लाए तो नहीं है पर लाकर दे दे, चला कर दिखा देंगे।
बहरहाल, कपिल के इस शो पर जहां शूटर दादी जिले का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी तो वहीं दादियों को इस शो में देखने और उन पर बनी फिल्म को लेकर पश्चिमी यूपी के दर्शकों में खास उत्साह हैं।