फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद कांड: चारों दरिंदे ढेर, पढ़िए- एनकाउंटर पर क्या बोले- पश्चिमी यूपी के नेता व मौलाना

Fri, 06 Dec 2019 07:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
मौलाना साजिद कासमी - फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों दरिंदों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस पर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही है। वहीं पश्चिमी यूपी के नेता, मौलाना, अधिवक्ता और महिलाओं ने भी प्रतिक्रियाएं दी है। अगली स्लाइडों में जानिए किसने क्या कहा-
विज्ञापन

2 of 13
भाजपा विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी का कहना है कि अब बेटी को न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। भारत में ऐसा कानून भी बनना चाहिए। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि मैं हैदराबाद पुलिस का समर्थन करता हूं।
विज्ञापन

3 of 13
उप्र नमामि गंगे के प्रदेश सह संयोजक डॉ. वीरपाल निर्वाल - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में उप्र नमामि गंगे के प्रदेश सह संयोजक डॉ. वीरपाल निर्वाल का कहना है कि सूचना मिली है कि हैदराबाद कांड के चारों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी सजा है। ऐसे अपराधियों के लिए ऐसी की मौत का प्रावधान होना चाहिए। क्योंकि अपराधी ऐसा जघन्य अपराध करने से पहले सौ बार सोचेंगे।

4 of 13
अधिवक्ता सोनिया शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर से अधिवक्ता सोनिया शर्मा का कहना है कि मैं सबसे पहले पुलिस को बधाई देना चाहती हूं। अगर अपराधी भाग रहे थे और पुलिस ने उनका एनकाउंटर किया है तो यह सही है। लेकिन उनका यह भी कहना है कि अगर कोर्ट के द्वारा ऐसा होता तो यह देश के लिए बहुत अच्छी नजीर बनती।
विज्ञापन

5 of 13
मौलाना साजिद कासमी - फोटो : अमर उजाला
शामली से जमीयत-उलमा-ए हिन्द के जिला सदर मौलाना साजिद कासमी का कहना है कि हैदराबाद की पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि यह सजा तो उन्हें आठ दिन में ही मिल जानी चाहिए थी। मौलाना ने कहा कि उन्हें तो चौराहे पर लाकर शर्मसार कर ईंट-पत्थर से मारना चाहिए था। ताकि देश में आगे से इस तरह की घटना कोई करने की हिम्मत नहीं कर सके।
विज्ञापन

6 of 13
मौलाना इकराम - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद की घटना पर शामली से मौलाना इकराम का कहना है कि यह तो सभी धर्मों के लिए है कि जो देश में इस तरह की घटना करेगा। उसे इसी तरह की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
मौलाना इकराम - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों को लेकर शामली के एक और मौलाना इकराम ने कहा कि यह बिल्कुल ठीक हुआ है। उनका कहना है कि जो गलत करेगा उसे सजा मिलनी चाहिए।

8 of 13
आचार्य देवानंद शास्त्री हनुमान धाम - फोटो : अमर उजाला
शामली में आचार्य देवानंद शास्त्री हनुमान धाम का कहना है कि हैदराबाद कांड के आरोपी पकड़े गए और फिर भागने के प्रयास में वे मारे गए। उन्होंने कहा देश में जो गलत करेगा उसे तुरंत सजा मिलनी चाहिए।

9 of 13
हाफिज मोहम्मद अनवर अंसारी - फोटो : अमर उजाला
शामली निवासी मोहम्मद अनवर का कहना है कि हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर करके बहुत ही अच्छा काम किया है। अपराधियों के लिए यह एक सबक है ताकि वे ऐसा काम करने से डरे।

10 of 13
पूर्व प्रधान वेदपाल धामा - फोटो : अमर उजाला
बागपत में गांव बिनौली के पूर्व प्रधान वेदपाल धामा का कहना है कि हैदराबाद की एनकाउंटर वाली घटना से आम जनता बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं तो बहुत ज्यादा खुश है। अगर देश में एक-दो जगह ऐसे ही दंड मिल जाए तो ऐसे अपराध ही नहीं होंगे। उन्होंने कहा हैदराबाद पुलिस ने सराहनीय काम किया है।

11 of 13
कविता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से शिक्षिका कविता का कहना है कि जब हैदराबाद की घटना के बारे में पता चला तो बहुत सुकून मिला। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में चारों आरोपियों के मारे जाने से दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को न्याय मिला है।

12 of 13
श्रेया - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से शिक्षिका श्रेया का कहना है कि हैदराबाद कांड के चारों दरिंदों को उनके किए की सजा मिल गई है। इससे देश में फिर से शांति का माहौल बन गया और पीड़ित परिजनों सहित सभी को न्याय पर विश्वास हुआ है।
विज्ञापन

13 of 13
रुपाली गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से शिक्षिका रूपाली गुप्ता का कहना है कि हैदराबाद पुलिस ने यह बहुत अच्छा किया। मैं हैदराबाद पुलिस को सैल्यूट करती हूं। इससे पीड़िता की आत्मा को शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस एनकाउंटर के बाद कोई भी व्यक्ति इस तरह की घटना को करने से डरेगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें