फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेला दिखाने के बहाने गर्भवती पत्नी व साले को मायके से बुलाया, फिर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

Thu, 08 Aug 2019 04:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर में मेला दिखाने के बहाने युवक ने पत्नी और साले को बुलाया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को गन्ने के खेत में डालकर आरोपित पति फरार हो गया। वहीं भाई-बहन के इस डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आगे देखें आखिर कैसे पति ने धोखे से बुलाकर पत्नी और साले के डबल मर्डर को दिया अंजाम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
खेत से शव बरामद करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छड़ी का मेले देखने के लिए मायके से लौट तो आई लेकिन 22 साल की जया को अपने पति के खौफनाक इरादों को जरा भी अंदाजा नहीं था। उसका पति उसके साथ विश्वासघात करने जा रहा है, ऐसा उसने शायद ही सोचा होगा।

बुधवार देर रात वह अपने पति के साथ छड़ी का मेला देखने के लिए निकली थी। यहां मेले में घूमने के दौरान पति ने नजदीकी ढाबे पर काम करने वाले जया के भाई को भी मेले में बुला लिया। लेकिन जया का भाई भी इस बात से अनजान था कि उसके जीजा के सिर पर खून सवार है और वह उसकी आंखों के सामने ही बहन को मौत के घाट उतार देगा। 
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
निजामतपुरा निवासी वीर सिंह की विवाहित बेटी जया का विवाह एक वर्ष पहले नूरपुर क्षेत्र के धमरौला निवासी सोमपाल पुत्र रामअवतार के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार पति पत्नी में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

इस कारण जया कुछ दिन से अपने मायके में ही थी। बुधवार देर रात सोमपाल शराब के नशे में पत्नी के मायके पहुंचा और छड़ी मेला दिखाने के लिए उसे अपने साथ ले गया। कई घंटे बाद भी जब पति-पत्नी नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 

4 of 5
भाई-बहन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मेले में पति पत्नी का फिर से किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी होने के बाद सोमपाल ने तमंचा निकालकर पत्नी के सिर में गोली मार दी। इसी दौरान बहन को बचाने आए भाई के सिर में भी गोली मार दी।

इसके बाद सोमपाल दोनों के शव खेत में फेंककर फरार हो गया। गुरुवार सुबह जया का शव गांव से बाहर एक खेत में पड़ा मिला। वहीं जया के भाई अरविंद का शव भी नजदीक ही पड़ा मिला। दोनों के सिर में गोली मारी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भाई बहन के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस के अनुसार मृतकों के सिर में गोली मारी गई है। अरविंद की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी जबकि उसकी बहन जया सात माह की गर्भवती थी। दोहरे हत्याकांड से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें