फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आई लव यू' लिख... नवदंपति ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन, देखें तस्वीरें

Wed, 29 Aug 2018 09:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कमरे की दीवार पर 'आई लव यू' लिख नवदंपति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सचिन और सोनम की शादी चार माह पहले बड़े धूमधाम से हुई थी। दोनों ही खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ रह रहे थे। लेकिन एक काली रात के बाद ऐसी सुबह आई कि परिजनों के होश ही उड़ गए। परिवार के लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि सचिन और सोनम ऐसा कुछ कर लेंगे। एक पल में उजड़ गई दो परिवारों की खुशियां। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला
घटना यूपी के बिजौर जिले में नगीना थाना क्षेत्र की है। एक नवदंपति ने एक साथ कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों रात में एक साथ खाना खाकर सोए थे। दोनों के शव कडे़ में एक साथ लटके देख परिजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नगीना थाना देहात क्षेत्र के गांव खुशहालपुर मठेरी निवासी रामस्वरूप सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सचिन उर्फ सोनू की शादी 30 मार्च को नजीबाबाद थाने के गांव बौरेकी निवासी आशाराम की 23 साल की पुत्री सोनम के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि दोनों का दांपत्य जीवन हंसी खुशी गुजर रहा था। सचिन व सोनम दोनों रक्षाबंधन मनाकर सोमवार शाम ससुराल बौरेकी से मठेरी अपने गांव आये थे। पति-पत्नी रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। रात को किसी समय दोनों ने कमरे की छत में लगे कड़े में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा डाल लिया। दोनों एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए।

4 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार सुबह दोनों उठ कर कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों का माथा ठनका। उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो छत के कडे़ में दोनों के शव लटके थे। दोनों के शव लटके देख परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। नगीना देहात थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व दोनों के शवों को नीचे उतरवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी है।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। किसी को नहीं मालूम दोनों ने खुदकुशी क्यों की है। परिवारवालों का कहना है कि दोनों से किसी की लड़ाई नहीं थी। दोनों अपने जीवन में खुशहाल थे। मालूम नहीं क्या हुआ कि उन्होंने एक साथ खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मरने से  पहले कमरे की दीवारों पर लिखा आईलवयू
सचिन व उसकी पत्नी सोनम दोनों शादी के बाद से खुश थे। परिजनों के मुताबिक दोनों ने कभी यह नहीं बताया कि एक-दूसरे से उनके बीच कोई तकरार हुई है। सोमवार की रात दोनों ने एक साथ खाना खाया था। दोनों सोने के लिए कमरे में चले गए। क्या मालूम था कि दोनों के दिल में क्या छिपा है। परिजनों ने दोनों के जब सुबह को कमरे में शव लटके देखे तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोनू मुंबई में बेकरी में नौकरी करता था। शादी के दौरान नौकरी से घर आया था। फिर मुंबई चला गया। एक महीना पहले फिर वह छुट्टी लेकर आया था। दोनों के बीच बंद कमरे के अंदर ऐसी क्या बात हुई, जो दोनों ने मौत को गले लगा लिया, यह सवाल हर किसी को कुरेद रहा है। मरने से पहले कमरे की दीवारों पर दोनों ने चाक से आईलवयू लिखा है। दिल का चित्र बनाकर उसमें सोनम वेड्स सचिन लिखा है। एसओ नगीना देहात राजेंद्र सिंह के मुताबिक घटना की तह तक जाने के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें