फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में अंग्रेजों के जमाने का 100 साल पुराना तांगा स्टैंड बन जाएगा इतिहास, हटाने की कार्रवाई शुरू

Thu, 13 Jun 2019 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा 100 साल पुराना तांगा स्टैंड आज मेरठ के इतिहास में दर्ज हो जाएगा। एएसपी कैन्ट रामअर्ज़, सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने तांगा स्टैंड को आधे घण्टे में हटाने का समय पुलिस फोर्स को दिया है। वहीं तांगा मालिक स्टेशन से स्टैंड को नहीं हटाने की मांग पर अड़े हैं। टकराव की स्थिति को देखते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। 
तांगा स्टैंड को हटाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है: -
 
विज्ञापन

2 of 6
तांगा स्टैंड हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
सिटी स्टेशन पर अंग्रेजों के जमाने से तांगा स्टैंड है। परिवहन साधनों में बढ़ोतरी के साथ इनकी मांग घटती चली गई। आज तांगा स्टैंड का अस्तित्व सिर्फ निजी काम के लिए रह गया है। इसके चलते रेलवे ने तांगा स्टैंड मालिक को नोटिस देकर रेलवे की जगह खाली करने को कहा था। रेलवे की ओर से पहला नोटिस 27 मई को जारी किया गया था। वहीं तांगा स्टैंड प्रधान शाहबुद्दीन जमीन खाली करने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जितना किराया रेलवे मांग रहा है, वह जीएसटी सहित उसे जमा कराते रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
तांगा मालिकों को समझाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वकील से रेलवे को भेजा नोटिस
तांगा स्टैंड प्रधान ने अपने वकील की ओर से रेलवे को नोटिस भेजा था। नोटिस में तांगा ने चलने की बात को नकारते हुए इसका प्रयोग केवल कम होना बताया गया है। नोटिस में लिखा है कि त्योहारों पर इसका उपयोग बढ़ जाता है। नोटिस में रेलवे द्वारा जबरन तांगा स्टैंड हटाए जाने पर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी। हालांकि सात जून को ही तांगा स्टैंड को हटाया जाना था लेकिन इसे गुरुवार तक इसे टाल दिया गया और आज सुबह साढ़े दस बजे इस पर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए।  
 

4 of 6
तांगा स्टैंड हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
700 वर्ग मीटर का किराया 1500 रुपये
सिटी स्टेशन परिसर के बाहर 700 वर्ग मीटर में बने इस तांगा स्टैंड का किराया मामूली था। कुछ समय पहले इसका किराया 500 रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया था। वर्ष-2007 के बाद रेलवे ने इसका किराया 1500 रुपये महीना कर दिया। तांगा स्टैंड पर मौजूद लोगों का कहना है कि किराया बढ़ाए जाने के बाद से ही इसे यहां से खत्म करने की कवायद शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
तांगा स्टैंड पर खड़े तांगे - फोटो : अमर उजाला
घोड़े कर लिए खड़े
तांगा स्टैंड हटाने की जानकारी लगते ही तांगा मालिकों ने यहां पर घोड़े खड़े कर दिए। तांगा मालिकों का कहना था कि रोजाना ये घोड़े मंडी सहित अन्य स्थानों पर आते-जाते रहते हैं। इनको विशेष तौर पर यहां नहीं खड़ा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
तांगा स्टैंड हटाने की तिथि और समय तय हो चुकी थी। सुबह साढ़े दस बजे इसे हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। फोर्स भी मौके पर मौजूद है और हम इसे हटाने में सफल होंगे। -आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें