फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर मर्डर: भाई ने 30 सेकेंड में छुरे से किए 18 वार, बिन खता बहन को मिली खौफनाक सजा

Sun, 01 Mar 2020 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
accused - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में शनिवार को एक युवती का सरेआम बीच सड़क पर खौफनाक मर्डर कर दिया गया। यहां तक मौके पर मौजूद 50 से भी ज्यादा लोग तमाशबीन बने रहे। एक भाई अपनी ही सगी बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा था लेकिन किसी ने ये हिम्मत नहीं दिखाई कि सिरफिरे भाई को रोक सके और एक बेटी की जिंदगी बचा सके।
 
वजह बहुत गंभीर नहीं एक मामूली शक था जिसमें न सिर्फ एक युवती की हत्या की गई बल्कि भाई बहन के रिश्ते का भी बेरहमी से कत्ल कर दिया। आगे पढ़ें इस खौफनाक मर्डर की पूरी कहानी: -
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शनिवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट का समय था। मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में 20 साल की नगमा घर से निकली थी। पीछे-पीछे उसका भाई वसीम भी निकला। घर से करीब 50 मीटर दूर गली में वसीम ने नगमा को घेर लिया और बोला कि आज तुझे नहीं छोडू़ंगा।

30 सेकेंड में वसीम ने नगमा पर छुरे से करीब 18 वार किए। वसीम तब तक छुरा मारता रहा, जब तक नगमा ने दम नहीं तोड़ दिया। यह खौफनाक मंजर 50 से अधिक लोगों ने देखा। लेकिन किसी ने वसीम को रोकने का साहस नहीं किया। वारदात के बाद वसीम बोला कि मैं कहीं भागने वाला नहीं हूं। जो मुझे करना था, मैंने कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
meerut police, up police, murder - फोटो : अमर उजाला
करीब एक साल से नगमा और वसीम में अनबन थी। वसीम को शक था कि नगमा के किसी युवक से संबंध हैं। यह जानकारी परिवार के लोगों को भी थी। इसके बावजूद किसी ने दोनों को समझाने का प्रयास नहीं किया।

शनिवार सुबह वसीम को शक हुआ कि उसकी बहन किसी युवक से मिलने के लिए जा रही है। वसीम ने घर से ही छुरा उठाया और नगमा के घर से निकलते ही उसके पीछे चल दिया। घर से कुछ दूर ही वसीम ने नगमा को रोक लिया। इससे पहले नगमा कुछ समझती कि वसीम ने उस पर छुरे से वार करने शुरू कर दिए।

4 of 6
accused with police - फोटो : अमर उजाला
लेकिन भाग नहीं सकी नगमा
नगमा ने छुरा लगने के बाद वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन वसीम के सिर पर खून सवार था। वह नहीं रुका। एक के बाद एक वार करता रहा। बाद में उसने छुरे से बहन की गर्दन रेत दी। लोग तमाशबीन बने थे और आरोपी वसीम चिल्ला रहा था।

वह बार-बार कहता रहा कि मुझे पकड़ने की जरूरत नहीं है। मैं खुद जेल जाना चाहता हूं। इस दौरान एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और हत्या आरोपी वसीम को छुरे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वसीम ने यह वारदात 30 सेकेंड में की थी।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले खरीदा था छुरा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी वसीम ने बताया कि उसने दो दिन पहले बहन को मारने का प्लान बनाया था। वह बाजार से पशु काटने वाला छुरा खरीदकर लाया था। इसकी जानकारी आरोपी के एक दोस्त को थी।

पुलिस ने दोस्त की भी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दोस्त का नाम नहीं बताया। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में नगमा को सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों में फैली दहशत 
इस वारदात को लेकर ग्रामीणों में दहशत के बीच दिनभर चर्चा रही।  परिजनों का कहना था कि उनकी बेटी का किसी के साथ प्रेमप्रसंग नहीं था। वसीम बेवजह अपनी बहन पर शक करता था। इसको लेकर भाई-बहन में कहासुनी होती थी। लेकिन उम्मीद नहीं थी कि वसीम हत्या करने जैसा कदम उठा लेगा।

परिजनों ने बेटी की हत्या पर आरोपी बेटे के प्रति आक्रोश जताया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें