फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का ऐसा खुमार, क्या देखा है कभी... एकादशी पर खूब लगाया गुलाल और फिर किया डांस, देखें तस्वीरें

Sat, 07 Mar 2020 02:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 10
होली खेलते लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर में लगातार हो रही बारिश भी होली के रंग का खुमार नहीं उतार पाई। एकादशी के दिन शहर के लोगों ने जमकर होली खेली। इस दौरान सभी ने एक- दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। इसके अलावा पिचकारी से भी एक- दूसरे पर रंग डाला। हुरियारों ने डीजे पर खूब मस्ती की। अगली स्लाइडों में खास तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 10
खूब खेली होली - फोटो : अमर उजाला
मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया की ओर से शुक्रवार को भारी बारिश के चलते रंग की एकादशी पर गीले जुलूस के साथ होली का हुड़दंग शुरू हो गया है। जुलूस का पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, आदर्श होली हवन समिति के अध्यक्ष रवि चौधरी, भाजपा नेता महेंद्र धनौरिया, सपा नेता वीरेंद्र रस्तोगी ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस मौके पर हुरियारों ने जमकर मौज मस्ती की। डीजे और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को रंग में सराबोर कर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

3 of 10
पिचकारी से एक-दूसरे पर डाला रंग - फोटो : अमर उजाला
फल चौक स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया में जुलूस के शुरू होने से पहले पूजन हुआ। बाद में जुलूस का उद्घाटन किया गया। ढोल की थाप पर होली के गीतों पर जमकर थिरके। बारिश के बावजूद भी हुरियारों का उत्साह कम नजर नहीं आ रहा था। चार ट्रैक्टरों पर झांकियां आकर्षण बनी थी। कई ट्रैक्टर ट्रॉलियों में हुरियारों ने रंग के भरे ड्रमों को रखा था और लंबी- लंबी पिचकारियों से मकानों की छतों पर जुलूस का आनंद ले रहे लोगों को रंग में सराबोर करते चल रहे थे। मकान की छतों से भी हुरियारों पर बाल्टियों से रंग गिराकर सराबोर करने में कंजूसी नहीं बरती जा रही थी।

4 of 10
पिचकारी से रंग डालते - फोटो : अमर उजाला
होली आई रे कन्हैया होली आई रे..., होलिया में उड़े रे गुलाल, होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते हैं के गीतों के बीच डांस कर हुरियारों ने पिचकारियों से छतों पर जुलूस का आनंद ले रहे लोगों को रंग में सराबोर करते चल रहे थे।
विज्ञापन

5 of 10
एक-दूसरे को खूब लगाया गुलाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं शांति व्यवस्था के लिए सीओ महावीर सिंह राजावत और कोतवाल रंजन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे। जुलूस में विभु बंसल, दिनेश चंद अग्रवाल, नवीन, सचिन अग्रवाल, लाला लाजपत राय मुखिया, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, महेश चंद डाबर, महंत पीयूष अग्रवाल, राकेश चौधरी, वीरेंद्र रस्तोगी, रामबाबू सराफ, लवी शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, वीरेंद्र, राजकुमार रस्तोगी, विजय आदि रहे।
विज्ञापन

6 of 10
महिलाओं ने भी गुलाल लगाया - फोटो : अमर उजाला
होली खेली 
धामपुर में वैश्य महिला समाज द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मोनिका गुप्ता ने होली की महत्ता पर प्रकाश डाला। बाद में महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

7 of 10
होली के रंग में रंगा शहर - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर अनेक खेलों का आयोजन किया गया। सरप्राइज डांस, होली गीत, तंबोला खेला गया। वहीं खेलों में नीतू, अनीता, शिविका, पारुल, शोभना, रचना, रूबी विजय हुई। होली गीत और कविता पर सब ने खूब डांस किया।

8 of 10
हुरियारों ने खूब मचाया हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला
होलियारों ने धूमधाम से निकाला जुलूस
हल्दौर में श्रीराधे कृष्णा सामाजिक विकास सोसायटी द्वारा रंग एकादशी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। धूलिया महादेव के पास एसडीएम बृजेश कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने जुलूस का शुभारंभ किया। एसडीएम ने होली मिलकर मनाने का आह्वान किया। रंग में भंग डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

9 of 10
खूब डाला रंग - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष ने होलियारों के साथ होली खेली। जामा मस्जिद व शहीद स्मारक के समीप स्थित मिट्टी की हांडी में भरे रंग गुलाल को हवा में उड़ाया गया। जुलूस में थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

10 of 10
जमकर खेली होली - फोटो : अमर उजाला
झांकियां निकालीं 
चांदपुर नगर में एकादशी रंग का जुलूस खराब मौसम के बावजूद बड़े ही हर्षोल्लास और सुंदर झांकियों के साथ निकाला गया। शुक्रवार को एकादशी रंग का जुलूस का शुभारंभ दया विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति गोशाला में विवेक कर्णवाल, विकास शर्मा उर्फ बंटी, अजय कौशिक, अशोक शर्मा आदि द्वारा हवन यज्ञ कर नारियल फोड़कर किया गया। जुलूस में अधीर कौशिक, हिमांशु गुप्ता, विभोर गर्ग, आशु गोयल, अमित अग्रवाल सोनू शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें