यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा खत्म होते ही शनिवार को छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली। वहीं शनिवार को जैसे ही छात्र व छात्राएं परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकले तो उनके चेहरों पर अलग ही उत्साह नजर आया।
स्टूडेंट्स के हाथों में रंग और गुलाल के पैकेट नजर आए। दोस्तों के मिलते ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी। स्टूडेंट्स के ऐसे ही उल्लास और उमंग से भरी ये तस्वीरें आपको स्कूल और कॉलेज के दिनों की याद दिलाएंगी -
विज्ञापन
2 of 8
holi 2020
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के आरजी कॉलेज में जैसे ही परीक्षा देकर छात्राएं बाहर निकली तो उन्होंने एक दूसरे को रंग लगाकर होली के त्योहार की बधाई दी। छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
3 of 8
holi 2020
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं के अनुसार ये परीक्षा का खत्म होने की खुशी है। टेंशन अब खत्म हो गई है। अब खूब मस्ती होगी।
4 of 8
holi 2020
- फोटो : अमर उजाला
उधर मुजफ्फरनगर में भी छात्रों ने परीक्षा खत्म होते ही परीक्षा केंद्र पर ही दोस्तों को रंग लगाया। यहां भी छात्रों का कहना था कि बहुत स्ट्रेस रहता है जो अब खत्म हो गया है। अब एंज्वाय करने का टाइम है।
विज्ञापन
5 of 8
holi 2020
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा समाप्त होते ही छात्राओं ने न सिर्फ एक-दूजे को गुलाल लगाया, बल्कि हवा में गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
6 of 8
holi 2020
- फोटो : अमर उजाला
उधर बागपत, बिजनौर और सहारनपुर में भी परीक्षार्थियों ने जमकर रंग उड़ाया। यहां परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले छात्र छात्राओं में कोई ऐसा नहीं था जिसकी ड्रेस पर रंग न लगा हो।
विज्ञापन
7 of 8
holi 2020
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा का तनाव खत्म होते ही स्टूडेंट्स के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। इसी तरह लगभग सभी केंद्रों में बच्चों ने होली मनाई और घंटों साथ बैठकर खूब मटरगश्ती की।
छात्रा पूजा, शालिनी और अनामिका का कहना था कि इस बार होली दुगने उत्साह के साथ मना सकेंगे, क्योंकि होली के आसपास एग्जाम होते हैं तो टेंशन रहती है लेकिन अब परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब नो टेंशन, होली पर जमकर एंज्वाय करेंगे।